अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच बातचीत फिर शुरू हो सकती है : दक्षिण कोरिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दक्षिण कोरिया ने आशा जताई है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत फिर शुरू हो सकती है, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप का तनाव कम होगा। यह बयान डोनाल्ड ट्रंप के बयान के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ वार्षिक सैन्य अभ्यास को सीमित करने का आदेश दिया।

अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच बातचीत फिर शुरू हो सकती है : दक्षिण कोरिया

सियोल, एजेंसी। दक्षिण कोरिया ने सोमवार को उम्मीद जताई कि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत फिर शुरू हो सकती है। इससे कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़े तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने दक्षिण कोरिया के साथ होने वाले वार्षिक अमेरिकी सैन्य अभ्यास को सीमित करने का आदेश दिया है। ट्रंप ने इस फैसले के पीछे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ अपने अच्छे संबंधों का हवाला दिया। उनके इस फैसले से दक्षिण कोरिया में हैरानी है। वह एशिया में अमेरिका का प्रमुख सहयोगी है और परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया के खतरे के कारण उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया का 11 दिवसीय सैन्य अभ्यास सोमवार सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार शुरू हुआ। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अभ्यास के किन हिस्सों को कम किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच बातचीत फिर शुरू हो सकती है : दक्षिण कोरिया