खेल : दक्षिण अफ्रीका ने वनडे सीरीज जीती
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में नामीबिया को 157 रन से हराया। कॉनर एस्टरहुइजन ने 119 रन बनाकर शतक लगाया, जबकि डुआन यानसेन ने 31 रनों पर 4 विकेट लिए। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। नामीबिया की टीम 41.5 ओवर में 178 रन पर सिमट गई।

विंडहोक, एजेंसी। कॉनर एस्टरहुइजन (119) के पहले शतक और डुआन यानसेन (31/4) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे मुकाबले में शुक्रवार को नामीबिया को 157 से रौंद दिया। इस बड़ी जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अपना दूसरे ही मैच खेल रहे कॉनर ने टोनी डी जॉर्जी (79) के साथ दूसरे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी भी निभाई। इससे दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 335 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 41.5 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई।
उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 68, रूबेन ने 30 और जान बाल्ट ने 26 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से ईथन बॉश ने तीन विकेट चटकाकर डुआन का अच्छा साथ दिया।


