ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशदक्षिण अफ्रीका: क्रूगर नेशनल पार्क से लेकर केपटाउन तक, जरूर जाएं ये 5 जगह

दक्षिण अफ्रीका: क्रूगर नेशनल पार्क से लेकर केपटाउन तक, जरूर जाएं ये 5 जगह

विदेश घूमने का प्लान कर रहे लोगों के लिए दक्षिण अफ्रीका एक शानदार विकल्प हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका में कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को काफी पसंद...

Madanनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 Mar 2018 03:56 PM

दक्षिण अफ्रीका: क्रूगर नेशनल पार्क से लेकर केपटाउन तक, जरूर जाएं ये 5 जगह

दक्षिण अफ्रीका: क्रूगर नेशनल पार्क से लेकर केपटाउन तक, जरूर जाएं ये 5 जगह1 / 5

विदेश घूमने का प्लान कर रहे लोगों के लिए दक्षिण अफ्रीका एक शानदार विकल्प हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका में कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को काफी पसंद हैं। रोजाना कई हजार पर्यटक दक्षिण अफ्रीका की इन जगहों पर जाते हैं और छुट्टियों का आनंद उठाते हैं। 

दक्षिण अफ्रीका में पर्यटन के हिसाब से कई शानदार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, रेगिस्तान, पार्क आदि जैसी टूरिस्ट जगह हैं। इनमें से ज्यादातर जगह घूमने के लिए पर्यटकों को काफी कम रुपये भी खर्च करने पड़ते हैं। इन खूबसूरत जगहों में घूमते समय पर्यटकों को काफी सस्ती कीमतों में रहने के लिए होटल्स, रिजॉर्ट्स, लोज आदि मिल जाते हैं। यहां हम आपको दक्षिण अफ्रीका की 5 टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि काफी खूबसूरत तो हैं ही, साथ ही साथ काफी कम पैसों के खर्च में आप इन पर्यटन स्थलों को घूम सकते हैं। जानिए:

क्रूगर नेशनल पार्क

दुनिया के सबसे मशहूर सफारी पार्कों में क्रूगर नेशनल पार्क भी एक है। यह जोहनसबर्ग शहर से साढ़े तीन से लेकर साढ़े चार घंटे की दूरी पर है। क्रूगर नेशनल पार्क में रोजाना कई पर्यटक घूमने आते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को इस पार्क में शेर, चीता, भैंस, हाथी, राईनो आदि देखने को मिल जाएंगे। टूरिस्ट क्रूगर नेशनल पार्क में गाड़ी से घूमकर वहां की सुंदरता को देख सकते हैं। इसके अलावा पार्क में हॉट एयर बैलून से भी घूमने की सुविधा मिलती है।

केपटाउन

केपटाउन2 / 5

दक्षिण अफ्रीका में जनसंख्या के हिसाब से केपटाउन दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह शहर पूरी तरह से नेचर से घिरा हुआ है। केपटाउन में मौजूद पहाड़, समुद्र आदि इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यहां स्थित कर्सटनबोस्च बोटेनिकल गार्डन को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट में जगह दी है। केपटाउन में पर्यटकों को विक्टोरिया और एल्फ्रेड वॉटरफ्रंट काफी पसंद आता है। यहां वे खरीददारी, खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। इसके अलावा सूर्यास्त को देखने के लिए भी काफी संख्या में लोग यहां आते हैं। 

कगलागड़ी ट्रांसफ्रंटियर पार्क

कगलागड़ी ट्रांसफ्रंटियर पार्क3 / 5

दक्षिण अफ्रीका के कालाहारी गेम्सबोक नेशनल पार्क और बोत्सवाना के गेम्सबोक नेशनल पार्क के विलय के बाद कगलागड़भ् ट्रांसफ्रंटियर पार्क विश्व में सबसे बड़े वाइल्डलाइफ पार्कों में से एक है। साल 2000 में बनाया गया यह पार्क दक्षिण अफ्रीका का आधिकारिक रूप से ट्रांसफ्रंटियर पार्क है। यह उत्तरी केप इलाके में दूरदराज जगह में स्थित है। इस पार्क में मौजूद विशेष तरह के पेड़, लाल रंग की बालू, गहरा नीला आसमान खूबसूरती में और चारचांद लगा देता है। यहां आए पर्यटक इन चीजों की तस्वीर खींचने से नहीं चूकते हैं। इसके अलावा पार्क में कई तरह के जानवर भी मौजूद हैं। पर्यटकों को अक्सर चीते, बाघ आदि पार्क में मिल जाएंगे। 

स्टेलेनबोश

स्टेलेनबोश4 / 5

स्टेलेनबोश दक्षिण अफ्रीका के सबसे खूबसूरत कस्बों में से एक है। स्टेलेनबोश घूमने आए पर्यटकों को कई साल पहले के पेड़, फार्म आदि जैसी चीजें देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा इस कस्बे की प्राकृतिक सुंदरता भी पर्यटकों का मन मोह लेती है। स्टेलेनबोश का खाना पर्यटकों को काफी पसंद आता है। यहां आपको कई साइडवॉक कैफे, रेस्टॉरेंट्स आदि मिल जाएंगे। इसके अलावा अगर आप यहां रुकने की सोच रहे हैं तो सस्ती कीमत पर लॉज, रिजॉर्ट भी ले सकते हैं। 

ड्रेकेन्सबर्ग

ड्रेकेन्सबर्ग5 / 5

ड्रेकेन्सबर्ग के अर्थ की बात करें तो इसका मतलब ड्रैगन माउंटेन है। यह पर्यटकों के लिए छुट्टियां मनाने और दक्षिण अफ्रीका में घूमने के लिए चुनी जाने वाली जगहों में से सबसे मशहूर है।  यह नामीब मरुस्थल, कालाहारी रेगिस्तान और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। इसके अलावा यहां से ऑरेंज नदी, लिम्पोपो आदि नदियां निकलती हैं। गर्मियों के मौसम में पहाड़ों से निकलने वाले झरने और यहां की हरियाली काफी खूबसूरत दिखती है।