ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशसोशल मीडिया स्टार ने लाइव के दौरान कर दी 'गंदी हरकत', हुई अरेस्ट

सोशल मीडिया स्टार ने लाइव के दौरान कर दी 'गंदी हरकत', हुई अरेस्ट

लोगों के बीच सोशल मीडिया का इतना क्रेज है कि इस पर वायरल होने के लिए लोग अजीब-अजीब तरकीबें निकालते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर स्टार बनने वाले लोगों को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी कहा जाता है। एक ऐसी ही...

सोशल मीडिया स्टार ने लाइव के दौरान कर दी 'गंदी हरकत', हुई अरेस्ट
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 22 Sep 2021 02:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

लोगों के बीच सोशल मीडिया का इतना क्रेज है कि इस पर वायरल होने के लिए लोग अजीब-अजीब तरकीबें निकालते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर स्टार बनने वाले लोगों को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी कहा जाता है। एक ऐसी ही सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया जिसने लाइव के दौरान गंदी हरकत कर दी। यह सब तब हुआ जब यह महिला सोशल मीडिया स्टार एक वीडियो शेयरिंग ऐप पर लाइव थी।

दरअसल, यह घटना इंडोनेशिया के बाली की है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 साल की यह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपने अकाउंट पर लगातार वीडियो अपलोड करती रहती थी। इसके अच्छे खासे फॉलोअर्स भी हो गए थे। इसी बीच एक दिन उसने अपने ही अकाउंट से लाइव शुरू कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान उसने ना के बराबर कपड़े पहन रखे थे और थोड़ी ही देर में उसने मास्टरबेट करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोग महिला के ऊपर भड़क गए।

इस वीडियो के वायरल होते ही यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस की जांच में यह सही पाया गया और पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने अकाउंट से लाइव स्ट्रीमिंग किया करती थी। इस ऐप पर महिला के हजारों फॉलोअर्स हैं। पुलिस ने बताया कि महिला यह सब पैसे कमाने के लिए किया करती थी।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि महिला कई महीनों से इस ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। यह भी बताया गया है कि महिला अपने कई लाइव से अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये कमा चुकी थी। हालांकि पुलिस को जैसे ही पता चला कि महिला अश्लील कंटेंट की स्ट्रीमिंग कर रही है, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला पर पोर्नोग्राफी और आईटी कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दोषी करार दिए जाने पर महिला को अधिकतम 12 साल तक की सजा हो सकती है। बता दें कि हाल ही में एक टिकटॉक स्टार उस समय चर्चा में आ गई जब वह एक रेलवे स्टेशन पर लड़के के ऊपर अजीब ढंग से बैठी हुई थी। जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई लोग उस लड़की के ऊपर भड़क गए। और यह सब तब हुआ जब वे किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें