ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशऐसा ही रहा तो न जीवन रहेगा न जीने के साधन, धरती के बढ़ते तापमान पर संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी

ऐसा ही रहा तो न जीवन रहेगा न जीने के साधन, धरती के बढ़ते तापमान पर संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी

धरती पर लगातार बढ़ते तापमान को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है। अब संयुक्त राष्ट की तरफ से भी इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके मुताबिक सदी के अंत तक पृथ्वी का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस के...

ऐसा ही रहा तो न जीवन रहेगा न जीने के साधन, धरती के बढ़ते तापमान पर संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी
लाइव हिंदुस्तान टीमSun, 19 Sep 2021 03:16 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

धरती पर लगातार बढ़ते तापमान को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है। अब संयुक्त राष्ट की तरफ से भी इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है। इसके मुताबिक सदी के अंत तक पृथ्वी का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस के प्री-इंडस्ट्री लेवल के ऊपर पहुंच जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल टेम्प्रेचर 1.5 प्री इंडस्ट्री लेवल के नीचे ही रहना चाहिए। तभी पर्यावरण पूरी तरह से सुरक्षित रह पाएगा। 

अब तेजी से खत्म हो रहा है समय
इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि धरती जिस रास्ते पर बढ़ रही है वह विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि छह साल पहले पेरिस समझौते में तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस रखने का लक्ष्य बनाया गया था। लेकिन हालात बता रहे हैं कि समझौते का उल्लंघन हो रहा है। अगर हालात यही रहे तो फिर धरती पर जीवन और जीवन जीने के साधन दोनों पर खतरा है। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे उपाय करने होंगे जिससे धरती का तापमान सामान्य स्तर पर रहे। अब हमारे पास ऐसा करने के लिए बहुत ही कम समय बचा है। 

फिलहाल ऐसे हैं धरती के ताजा हालात 
धरती को बचाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में 45 फीसदी की कमी की जाए। तभी आधी सदी तक कार्बन न्यूट्रिलिटी का लक्ष्य पूरा हो पाएगा। फिलहाल जिस हिसाब से विभिन्न देशों में कार्बन उत्सर्जन हो रहा है उससे 2030 तक 2010 की तुलना में इसमें 16 फीसदी का इजाफा हो जाएगा। अगर यह इसी तरह से चलता रहा तो सदी के अंत तक हालात बहुत ज्यादा भयावह हो जाएंगे। अगस्त में आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्लोबल टेम्प्रेचर पहले ही 1.2 डिग्री तक पहुंच चुका है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि इसके लिए सभी देशों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें