ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशजापान के तट पर खड़े पोत में कोरोना से संक्रमित 8 भारतीयों की स्थिति में सुधार

जापान के तट पर खड़े पोत में कोरोना से संक्रमित 8 भारतीयों की स्थिति में सुधार

जापान के तट पर पृथक खड़े किए गए पोत में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ भारतीय नागरिकों की स्थिति में सुधार हो रहा है। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। इस बीच तोक्यो के पास योकोहामा बंदरगाह पर खड़े पोत...

जापान के तट पर खड़े पोत में कोरोना से संक्रमित 8 भारतीयों की स्थिति में सुधार
एजेंसी,नई दिल्लीFri, 21 Feb 2020 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान के तट पर पृथक खड़े किए गए पोत में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ भारतीय नागरिकों की स्थिति में सुधार हो रहा है। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। इस बीच तोक्यो के पास योकोहामा बंदरगाह पर खड़े पोत 'डायमंड प्रिंसेस पर सवार स्वस्थ्य लोगों के आखिरी समूह के शुक्रवार को नीचे उतरने की संभावना है। पोत पर यात्री और चालक दल के सदस्यों सहित कुल 3711 लोग सवार थे। पोत पर कुल 138 भारतीय भी थे जिनमें 132 चालक दल के सदस्य और छह यात्री हैं।

भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा कि गुरुवार से किसी और भारतीय नागरिक के कारोना वायरस से संक्रमित होने की खबर नहीं है। दूतावास ने कहा कि जिन आठ भारतीयों का इलाज चल रहा था, उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

उधर, चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस से 118 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2236 हो गया है। इनमें से ज्यादातर हुबई प्रांत के हैं। जबकि संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 75465 हो गई है। 
    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें