बहन ने संपत्ति में मांगा हिस्सा तो भाइयों ने हथोड़े और हेलमेट से पीटा, दोनों गिरफ्तार
पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने पर दो भाइयों ने अपनी बहन को बड़ी ही क्रूरता से पीटा। आफताब और अरशद हन्नान नाम के दो भाइयों ने कथित तौर पर अपनी बहन को अपने पिता की संपत्ति में विरासत का हिस्सा...
इस खबर को सुनें
पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगने पर दो भाइयों ने अपनी बहन को बड़ी ही क्रूरता से पीटा। आफताब और अरशद हन्नान नाम के दो भाइयों ने कथित तौर पर अपनी बहन को अपने पिता की संपत्ति में विरासत का हिस्सा मांगने के लिए हथौड़े और हेलमेट से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। पाकिस्तान के अखबार द न्यूज इंटरनेशनल ने बताया कि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पेशावर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल हन्नान के दोनों बेटों को शनिवार रात पेशावर की अमीन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।
खैबर पख्तूनख्वा पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जांच के बाद भाइयों के खिलाफ भाना मारी थाने में मामला दर्ज किया जाएगा।
فیس بک پر ایک ویڈیو اپلوڈ ہوئی ہے جس میں ملزمان کو ایک خاتون پر تشدد کرتے دکھایا گیا ہے
ویڈیو منظر عام پر آنے کے بعد کپیٹل سٹی پولیس نے فوری کارروائی کرتے ہوئے دو ملزمان آفتاب اور ارشد پسران عبدالحنان ساکنان امین کالونی کو حراست میں لے کر حوالات منتقل کر دیا ہے pic.twitter.com/IXDLrIP0BT
— KP Police (@KP_Police1) July 3, 2021
वायरल हुए वीडियो क्लिप में भाइयों को महिला को नीचे फर्श पर धकेलते और हथौड़े और हेलमेट से बार-बार मारते हुए देखा जा सकता है। दोनों में से एक ने महिला पर हेलमेट फेंक दिया जिसके बाद महिला को दर्द में चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। जब एक अन्य महिला ने हस्तक्षेप करने और उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उसे भी गले से पकड़ लिया गया और एक संदिग्ध ने हिंसक रूप से फर्श पर धकेल दिया।