सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
- हमले में चार लोग घायल, किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी दमिश्क,

- हमले में चार लोग घायल, किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी दमिश्क, एजेंसी। उत्तर-पश्चिमी सीरिया में बुधवार देर रात एक छोटी यात्री बस पर हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। इसमें सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।हमला पश्चिमी सीरिया के होम्स प्रांत में मसयाफ पुल के पास हुआ। हमले के पीछे की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है। किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है और सीरियाई अधिकारियों ने किसी व्यक्ति या संगठन को संदिग्ध नहीं बताया है। अधिकारियों के मुताबिक मृतक एक कंपनी के कर्मचारी थे और काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे।
बचावकर्मियों ने घायलों और मृतकों को होम्स शहर के आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। बस के अंदर खून के निशान और टूटे हुए शीशे मिले।

