ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशपीठ दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची महिला, निकलीं 3000 पथरी

पीठ दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची महिला, निकलीं 3000 पथरी

चीन के जियांग्सु प्रांत में एक महिला के शरीर से करीब 3000 पथरी निकाली गई। 56 वर्षीय महिला पीठ दर्द और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। चांगझोउ के वुजिन अस्पताल के डॉक्टर ने चेकअप के दौरान पाया...

पीठ दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची महिला, निकलीं 3000 पथरी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 26 Jul 2018 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन के जियांग्सु प्रांत में एक महिला के शरीर से करीब 3000 पथरी निकाली गई। 56 वर्षीय महिला पीठ दर्द और बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। चांगझोउ के वुजिन अस्पताल के डॉक्टर ने चेकअप के दौरान पाया कि महिला की दाहिनी किडनी पथरी से भरी हुई है। 

Shanghaiist की रिपोर्ट के मुताबिक महिला की पहचान केवल उसके सरनेम झांग से हो सकी है। पिछले सप्ताह महिला लगातार तेज पीठ दर्द होने की शिकायत कर रही थी। जांच के दौरान डॉक्टर ने पाया कि उसकी राइड किडनी पथरी से भरी हुई है।  

Modern Express की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर पथरी निकाली। इसके बाद एक ट्रेनी को पथरी गिनने में करीब एक घंटा लग गया। कुल 2,980 पथरी निकलीं। 
 
महिला को इतनी अधिक पथरी निकलने पर यकीन नहीं हो रहा था। 

गिनीस वर्ल्ड रिकोर्ड्स के मुताबिक शरीर में से सबसे अधिक पथरी निकलने का रिकॉर्ड महाराष्ट्र के धनराज वाडिले के नाम है। उनके शरीर से 1,72,155 पथरी निकाली गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें