नेपाल में सम्मानित हुए कौंधियारा के शिवशंकर
हिन्दुस्तान, गंगापार
मानव सेवा व सनातन संस्कृति के कार्यों को मिली पहचान कौंधियारा, हिसं। कौंधियारा क्षेत्र के निवासी एवं सनातन स्वराज के संस्थापक शिवशंकर ओझा को नेपाल मे

क्षेत्र के निवासी एवं सनातन स्वराज के संस्थापक शिवशंकर ओझा को नेपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मानव सेवा, सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा, प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन आज की बड़ी आवश्यकता है। सम्मान प्राप्त करने के बाद शिवशंकर ओझा ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समाज के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।


