खेल : अंडर-23 एथलेटिक्स में शिवाजी को दूसरा रजत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अंडर-23 एथलेटिक्स में शिवाजी को दूसरा रजत ओर्डोस (चीन)। लंबी दूरी के प्रतिभाशाली धावक

खेल : अंडर-23 एथलेटिक्स में शिवाजी को दूसरा रजत

अंडर-23 एथलेटिक्स में शिवाजी को दूसरा रजत ओर्डोस (चीन)। लंबी दूरी के प्रतिभाशाली धावक शिवाजी परशुराम ने शनिवार को एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में दूसरा पदक हासिल किया। चैंपियनशिप के तीसरे दिन तीन पदक और मिलने से भारत के कुल पदकों की संख्या 11 हो गई। चक्का फेंक की खिलाड़ी प्रिया और 400 मीटर बाधा दौड़ धाविका श्रावणी सांगले ने कांस्य पदक जीते।शिवाजी ने 5,000 मीटर दौड़ में भी रजत जीता था। 10,000 मीटर में वह लंबे समय तक स्वर्ण की होड़ में बने रहे, लेकिन अंत में 29:33.54 मिनट के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से रजत हासिल किया।

जापान के योशिहिरो कुसुओका (29:29.34) ने स्वर्ण जबकि चीन के जिंझी जियांग (29:42.54) ने कांस्य जीता। महिलाओं की चक्का फेंक में प्रिया ने (50.44 मीटर) ने कांस्य जीता। 400 मीटर बाधा दौड़ में श्रावणी सांगले ने (58.09 सेकंड) से कांस्य कब्जाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।