होर्मुज में पोतों की आवाजाही लगभग ठप

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लंदन/पनामा सिटी: होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति गंभीर हो गई है, जब दो पोतों पर हमले के बाद शुक्रवार को केवल दो पोत ही गुजरे। अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी को जारी रखने की क्षमता को लेकर चिंता जताई है। अगस्त में प्रतिदिन औसतन 12 पोत यहाँ से गुजरते थे, युद्ध से पहले यह संख्या 130 थी।

होर्मुज में पोतों की आवाजाही लगभग ठप

लंदन/पनामा सिटी, एजेंसी। होर्मुज से पोतों की आवाजाही शुक्रवार को लगभग ठप हो गई। जलडमरूमध्य में दो और पोतों पर हमले के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। इसी बीच अमेरिका ने ईरान की नौसैनिक नाकेबंदी को अनिश्चितकाल तक जारी रखने की क्षमता होने की बात कही है। केप्लर के पोत -ट्रैकिंग आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को अब तक केवल दो पोत होर्मुज से गुजरे। इनमें एक अनाजवाहक पोत ईरानी जलक्षेत्र में गया, जबकि एक खाली ड्राई बल्क पोत दूसरी दिशा में निकला। एक खाली एलपीजी टैंकर भी होर्मुज के रास्ते खाड़ी में प्रवेश कर रहा था। शुक्रवार को कच्चे तेल की कोई खेप गुजरती नहीं दिखाई दी।

गुरुवार को नौ पोत होर्मुज से गुजरे थे, जबकि बुधवार को यह संख्या पांच थी। अगस्त में रोजाना औसतन करीब 12 पोत इस मार्ग से गुजर रहे थे। युद्ध शुरू होने से पहले यहां प्रतिदिन 130 से अधिक जहाजों की आवाजाही होती थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।