ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशशेख मोहम्मद बिन ने बेटे को बनाया UAE का क्राउन प्रिंस, भाईयों को भी बांटी जिम्मेदारियां

शेख मोहम्मद बिन ने बेटे को बनाया UAE का क्राउन प्रिंस, भाईयों को भी बांटी जिम्मेदारियां

यूएई के राष्ट्रपति और शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने अपने बड़े बेटे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया है।

शेख मोहम्मद बिन ने बेटे को बनाया UAE का क्राउन प्रिंस, भाईयों को भी बांटी जिम्मेदारियां
Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,अबू धाबीFri, 31 Mar 2023 06:32 AM
ऐप पर पढ़ें

यूएई के राष्ट्रपति और शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने अपने बड़े बेटे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया है। भाइयों में भी जिम्मेदारियां बांटी है। एक भाई को दुबई के शासक के साथ संयुक्त रूप से यूएई का उपराष्ट्रपति और दूसरे भाई को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

दुनिया में तेल के सबसे बड़े उत्पादकों में एक संयुक्त अरब अमीरात के शासक शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने अपने बड़े बेटे शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की ताजपोशी के साथ उसे यूएई का क्राउन प्रिंस नियुक्त किया है। उसने अपने भाईयों में भी जिम्मेदारियां बांटी है। शेख मोहम्मद बिन ने अपने एक भाई शेख मंसूर को दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के साथ संयुक्त रूप से यूएई का उपराष्ट्रपति और दूसरे भाई शेख तहनून बिन जायद अल नाहयान को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया है।

बता दें कि मई 2022 खलीफा बिन जायद की मौत के बाद उनके सौतेले भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था। 61 साल के हो चुके शेख मोहम्मद बिन यूएई के तीसरे राष्ट्रपति हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें