ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशलेविंस्की के साथ क्लिंटन के अफेयर पर बोलीं हिलेरी क्लिंटन, 'वह एडल्ट थी'

लेविंस्की के साथ क्लिंटन के अफेयर पर बोलीं हिलेरी क्लिंटन, 'वह एडल्ट थी'

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की स्कैंडल मामले में अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि बिल क्लिंटन का व्हाइट हाउस की पूर्व इंटर्न...

लेविंस्की के साथ क्लिंटन के अफेयर पर बोलीं हिलेरी क्लिंटन, 'वह एडल्ट थी'
एजेंसी,न्यूयॉर्कMon, 15 Oct 2018 08:38 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने मोनिका लेविंस्की स्कैंडल मामले में अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि बिल क्लिंटन का व्हाइट हाउस की पूर्व इंटर्न मोनिका लेविंस्की के साथ अफेयर सत्ता का दुरुपयोग नहीं था।

इसके साथ ही हिलेरी ने कहा कि स्कैंडल के चलते अमेरिकी के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा न देकर बिल ने बिलकुल सही किया था। एक साक्षात्कार में हिलेरी से जब यह पूछा गया कि क्या लगभग 20 साल पहले मोनिका के साथ उनके रिश्तों का खुलासा होने के बाद बिल को पद से इस्तीफा देना चाहिए था। इसके जवाब में हिलेरी ने कहा, बिल्कुल नहीं। जब हिलेरी से कहा गया कि क्या वह रिश्ता सत्ता का दुरुपयोग था। इस पर हिलेरी ने इनकार करते हुए कहा कि उस समय लेविंस्की 22 साल की थी और वयस्क थी।

महाभियोग चलाया गया था

न्यूयॉर्क से डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस्टन गिलीब्रांड ने हाल ही में कहा था कि बिल क्लिंटन को उस समय इस्तीफा देना चाहिए था। क्रिस्टन के इस बयान के बाद हिलेरी ने यह बयान दिया है। रिपब्लिकन के बहुमत वाले सदन में दिसंबर 1998 में बिल पर महाभियोग चलाया गया था लेकिन सीनेट ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया और इस तरह बिल क्लिंटन ने अपना कार्यकाल पूरा किया। 

बिल ने माफी मांगने से कर दिया था इनकार

इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मी टू अभियान में मोनिका लेविंस्की से अपने संबंधों को लेकर अपना बचाव किया था। साथ उन्होंने कहा था कि लेविंस्की से माफी मांगने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा था कि मैंने उनसे कभी बात नहीं की। लेकिन मैं सार्वजनिक तौर पर कई बार माफी मांग चुका हूं। यह बहुत अलग है। मैंने सार्वजनिक माफी मांगी थी।

1998 में सामने आया था अफेयर

बिल क्लिंटन और मोनिका के बीच अफेयर 1998 में सार्वजनिक हुआ था। अपने कार्यकाल के दौरान क्लिंटन ने लेविंस्की से अपने संबंधों से पहले तो नकार दिया था, बाद में माफी मांगते हुए इस रिश्ते की बात स्वीकार की थी।

पाकिस्तान में इमरान खान की लोकप्रियता घटी, ऐसे लगा झटका

व्लादिमीर पुतिन हत्याओं में शामिल हो सकते हैं लेकिन मामले अमेरिका के नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें