पीओके में पाकिस्तान के बढ़ते प्रभाव पर कार्यकर्ता ने घेरा
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राजनीतिक कार्यकर्ता शबीर चौधरी ने क्षेत्र में पाकिस्तान के नियंत्रण और स्वायत्तता के दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो में प्रदर्शनों और अधिकारियों की कार्रवाई की आलोचना की और कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई अन्यायपूर्ण है।

लंदन, एजेंसी। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के राजनीतिक कार्यकर्ता शबीर चौधरी ने क्षेत्र में पाकिस्तान के नियंत्रण को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीओके में राजनीतिक स्वायत्तता और स्वतंत्रता के दावों पर भी सवाल खड़े किए। यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में चौधरी ने आरोप लगाया कि पीओके की प्रमुख संस्थाएं अब भी पाकिस्तान के सुरक्षा और प्रशासनिक तंत्र के प्रभाव में काम करती हैं। उन्होंने हाल में हुए प्रदर्शनों और अधिकारियों की कार्रवाई का जिक्र करते हुए सवाल किया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों की जा रही है। चौधरी ने विशेष रूप से पीओके के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के डीआईजी बताए गए सज्जाद हुसैन का उल्लेख किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि हुसैन को रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया था, लेकिन उन्होंने क्षेत्र में अत्यधिक बल का इस्तेमाल नहीं किया। चौधरी ने अधिकारी के खिलाफ कथित जांच को स्थानीय अधिकारियों पर मौजूद दबाव का उदाहरण बताया।


