पाकिस्तान के ग्वादर में CPEC से जुड़े चीनी इंजीनियरों पर फिदायीन हमला, कई मरे

Aug 20, 2021 11:33 pm ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान टाइम्स, इस्लामाबाद
share

पाकिस्तान के ग्वादर शहर में एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 9 चीनी नागरिकों के मारे जाने की सूचना है। बलोचिस्तान पोस्टी की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि...

पाकिस्तान के ग्वादर में CPEC से जुड़े चीनी इंजीनियरों पर फिदायीन हमला, कई मरे

पाकिस्तान के ग्वादर शहर में एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 9 चीनी नागरिकों के मारे जाने की सूचना है। बलोचिस्तान पोस्टी की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चाइना-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर (CPEC) से जुड़ी एक सड़क के निर्माण में लगे चीनी इंजीनियरों के काफिले में यह धमाका हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'डॉन' ने शुरुआती रिपोर्ट में कहा है कि चीनी इंजीनियर्स के काफिले पर फादियीन हमला हुआ है। अखबार ने बलोचिस्तान सरकार के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि कम से कम दो बच्चों की मौत हुई है तो कुछ अन्य लोग घायल हैं। एक चीनी इंजीनियर के घायल होने की बात कही है। 

एक महीने पहले भी खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत में चीनी इंजीनियरों के ले जा रही बस में धमाका हुआ था, जिसमें 9 चीनी नागरिकों सहित 13 लोगों की मौत हुई थी। पाकिस्तान ने शुरुआत में कहा था कि बस में खराबी की वजह से गैस लीक हुआ और इससे धमाका हो गया। हालांकि, चीन के दबाव में पाकिस्तान ने इसे बम धमाका बताया और जांच शुरू की। बाद में पाकिस्तान ने धमाके के पीछे विदेशी शक्तियों का हाथ होने का आरोप लगाया था। 

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।