ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशचीन: 11 महिलाओं की हत्या और बलात्कार करने वाले को मिली सजा -ए- मौत

चीन: 11 महिलाओं की हत्या और बलात्कार करने वाले को मिली सजा -ए- मौत

चीन में एक अदालत ने शुक्रवार को एक शख्स को हत्या, लूट, दुष्कर्म और शवों का अंगभंग करने का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गाओ चेंगयोंग (53) को मई 1988 से फरवरी...

चीन: 11 महिलाओं की हत्या और बलात्कार करने वाले को मिली सजा -ए- मौत
एजेंसी,बीजिंगFri, 30 Mar 2018 04:58 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन में एक अदालत ने शुक्रवार को एक शख्स को हत्या, लूट, दुष्कर्म और शवों का अंगभंग करने का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गाओ चेंगयोंग (53) को मई 1988 से फरवरी 2002 के बीच गांसू प्रांत और इनर मंगोलिया में 11 महिलाओं की हत्या करने का आरोपी पाया गया।

 

अदालत ने पाया कि उसने लूटपाट और दुष्कर्म के अपराध को छिपाने के लिए पीड़ितों की हत्या कर दी। गाओ ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और कहा कि वह कोई अपील दायर नहीं करेगा।

 

पुलिस 28 सालों तक गाओ की तलाश में लगी रही और उसके बारे में तब पता चला जब उसके एक रिश्तेदार ने अपराध किया और 2015 में उसका डीएनए जांच कराया गया, जिसके बाद अगस्त 2016 में गाओ की गिरफ्तारी हो सकी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें