ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशवैज्ञानिकों ने चेताया, अगले साल आ सकते हैं तबाही मचाने वाले बड़े भूकंप

वैज्ञानिकों ने चेताया, अगले साल आ सकते हैं तबाही मचाने वाले बड़े भूकंप

वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगले साल दुनिया भर में जल्दी-जल्दी विध्वंसकारक भूकंप आ सकते हैं, ऐसा पृथ्वी की चक्कर लगाने की गति के कारण संभव हो सकता है। क्वार्ट्ज की एक रिपोर्ट की मानें तो 2018 में...

वैज्ञानिकों ने चेताया,  अगले साल आ सकते हैं तबाही मचाने वाले बड़े भूकंप
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Mon, 20 Nov 2017 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगले साल दुनिया भर में जल्दी-जल्दी विध्वंसकारक भूकंप आ सकते हैं, ऐसा पृथ्वी की चक्कर लगाने की गति के कारण संभव हो सकता है। क्वार्ट्ज की एक रिपोर्ट की मानें तो 2018 में 15-20 की जगह औसतन 25-30 बड़े भूकंप आ सकते हैं।   

रोबर्ट बिलहम, कोलोरेडो यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ मोंटाना के रिबैक्का ने एक स्टडी में पाया कि सन 1900 से लेकर 7 मैग्निट्यूड के कई भूंकप की स्टडी कर चुके हैं। उन्होंने यह पाया कि जब भी पृथ्वी की रोटेशन यानी चक्कर लगाने की गति कम होती है तो कई बड़े भूकंप रिकॉर्ड किए गए। इसी साल उनकी यह स्टडी जीओफिज़कल रिसर्च लैटर में प्रकाशित भी हो चुकी है।  

रोबर्ट बिलहम ने अक्टूबर में बताया कि पृथ्वी के रोटेशन और पृथ्वी की एक्टिविटी में बहुत ही मजबूत संबंध है, यही वजह है कि अगले साल तक बड़े भूकंप के आने की संभावना बढ़ जाती है। 

पृथ्वी का रोटेशन दिन में ही कुछ मिलिसेंकेड के लिए होता है। स्टडी में यह भी पाया है कि हर 32 साल में बड़े भूकंपों की संख्या में वृद्धि होती है और कारण पृथ्वी का हल्का सा रोटेशन ही होता है। दरअसल पृथ्वी के चक्कर लगाने की गति में कमी आने से सेसमिक एक्टिविटी और बड़े भूकंप आते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें