ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशखोज: Issac Newton के 'घर' से वैज्ञानिकों को मिली ये खास चीज...

खोज: Issac Newton के 'घर' से वैज्ञानिकों को मिली ये खास चीज...

दुनिया की सबसे जरूरी वैज्ञानिक खोज करने वाले आइजक न्यूटन की अनोखी पेंटिंग की खोज की गई है। वैज्ञानिकों ने न्यूटन के गांव में एक ऐसा ग्रैफिटी (दीवार पर बना पेंटिंग) खोजी है जिसे लेकर माना जाता है कि...

खोज: Issac Newton के 'घर' से वैज्ञानिकों को मिली ये खास चीज...
एजेंसी,लंदनSun, 10 Dec 2017 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

दुनिया की सबसे जरूरी वैज्ञानिक खोज करने वाले आइजक न्यूटन की अनोखी पेंटिंग की खोज की गई है। वैज्ञानिकों ने न्यूटन के गांव में एक ऐसा ग्रैफिटी (दीवार पर बना पेंटिंग) खोजी है जिसे लेकर माना जाता है कि वो न्यूटन ने बनाई थी।

यूके की ट्रेंट यूनिवर्सिटी के एक रिसर्चर क्रिस पिकअप ने आइजक न्यूटन के गृह स्थान की खोजबीन की। इस दौरान उन्हें एक हॉल की दीवार पर एक पवन चक्की का स्केच मिला। आरटीआई (RTI) नाम की आधुनिक तकनीक की मदद से इस पूरे स्केच की जांच करने के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि ये आइजक न्यूटन ने करीब 350 साल पहले अपने बचपन में बनाया होगा।       

आपको बता दें कि लिंकनशायर में न्यूटन का बचपन बीता था। यहीं उन्होंने पहली बार लाइट को प्रिज्म के निकालकर महत्वपूर्ण कॉनसेप्ट दिया था। साथ ही इसी जगह पर उन्होंने दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण गुरुत्वाकर्षण नियम भी इजात किया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि विश्व के सबसे महान वैज्ञानिकों में शुमार न्यूटन की ये पेंटिंग इस बात को लेकर अहम जानकारी दे सकती हैं कि वो अपने बचपन में क्या लिखते-पढ़ते थे। साथ ही ऐसी ड्राइंग्स उनके जीवन को लेकर कई और अनोखे तथ्य सामने ला सकती हैं।

आपको बता दें कि न्यूटन को पेंटिंग का काफी शौक था। वो अक्सर पढ़ते हुए अपने नोट्स दीवारों पर ही लिखते थे। इसके साथ ही वो अलग-अलग किस्म की पेंटिंग भी इन्हीं दीवारों पर बनाते थे। इससे पहले भी 1920 और 1930 के दशक में न्यूटन की कई पेंटिंग लोगों को मिली थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें