चलते-चलते-- समुद्री चट्टानों में भी घुल गया प्लास्टिक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- मूंगे यानी कोरल के साथ मिलकर नया पदार्थ ‘प्लास्टिकोरल’ बना टोक्यो, एजेंसी। जापान

चलते-चलते-- समुद्री चट्टानों में भी घुल गया प्लास्टिक

- मूंगे यानी कोरल के साथ मिलकर नया पदार्थ ‘प्लास्टिकोरल’ बना टोक्यो, एजेंसी। जापान के ओकिनावा द्वीप के कुछ समुद्र तटों पर वैज्ञानिकों को प्रदूषण का एक ऐसा रूप मिला है, जिसे देखकर वे भी हैरान रह गए। यहां गर्मी से पिघलकर प्लास्टिक के महीन टुकड़े मूंगे की चट्टानों यानी कोरल रीफ के साथ जुड़ गए हैं। शोधकर्ताओं ने इस नए पदार्थ को ‘प्लास्टिकोरल’ नाम दिया है।

कोरल की विशेषताएँ

कोरल समुद्र के अंदर की ऐसी रंग-बिरंगी दुनिया है जहां छोटे-छोटे समुद्री पौधे और जीव रहते हैं। शोधकर्ताओं ने ओकिनावा के तीन समुद्री तटों से नमूने लिए। उन्होंने जांच में पाया कि प्लास्टिक ने कोरल की सतह की ढका नहीं था बल्कि उसकी संरचना में घुसकर उसके साथ जुड़ाव बना लिया था। इनमें मौजूद प्लास्टिक मुख्य रूप से पॉलीएथिलीन और पॉलीप्रोपाइलीन था। ये दोनों प्लास्टिक दुनिया में रोजमर्रा की कई चीजों को बनाने में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होते हैं। यह प्लास्टिक गर्म होने के बाद पिघलकर इन चट्टानों से जुड़ गया।

समुद्री जीवों को होगा नुकसान

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर प्लास्टिक प्राकृतिक चट्टानों और कोरल के साथ जुड़ता रहा, तो भविष्य में ऐसे पदार्थ समुद्र तटों की मिट्टी और तलछट की परतों का हिस्सा बन सकते हैं। इन्हें हटाना मुश्किल हो सकता है। इसका असर यहां रहने वाले समुद्री जीवों पर भी पड़ सकता है। हालांकि, अभी इस पर शोध किया जाना बाकी है।

प्रश्नोत्तर

✦प्लास्टिकोरल क्या है?−
प्लास्टिकोरल एक नया पदार्थ है जो जापान के ओकिनावा द्वीप पर मूंगे की चट्टानों और प्लास्टिक के महीन टुकड़ों के जुड़ने से बना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़चलते-चलते-- समुद्री चट्टानों में भी घुल गया प्लास्टिक