चीन ने समुद्र में ढूंढ निकाली 3200 वर्ष पुरानी दुनिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दक्षिण चीन सागर के विवादित स्कारबोरो शोल इलाके में वैज्ञानिकों ने 3200 साल पुराने विशाल ब्लू होल की खोज की है। इसमें 2700 से अधिक समुद्री जीवों का अद्वितीय जीवन पाया गया। वैज्ञानिक इसे समय की कैप्सूल मानते हैं, जिससे पृथ्वी के इतिहास को समझने में मदद मिलेगी। यह खोज एक विवादित क्षेत्र में हुई है।

चीन ने समुद्र में ढूंढ निकाली 3200 वर्ष पुरानी दुनिया

बीजिंग, एजेंसी। दक्षिण चीन सागर के विवादित स्कारबोरो शोल इलाके में वैज्ञानिकों को मूंगे की चट्टानों से बना एक विशाल ‘ब्लू होल’ मिला है। यह ब्लू होल करीब 3200 साल पुराना है, जो आकार में इतना बड़ा है कि इसमें चार बास्केटबॉल कोर्ट आसानी से समा सकते हैं। अंडरवाटर रोबोट और ड्रोन की मदद से जब यहां के पानी और मिट्टी की जांच की गई तो समुद्र के नीचे बसी 2700 से ज्यादा जीवों की एक अनोखी दुनिया का पता चला। वैज्ञानिक इसे ‘टाइम कैप्सूल’ मान रहे हैं, जिससे धरती के इतिहास को समझने में मदद मिलेगी। हालांकि, यह खोज फिलीपींस और चीन के बीच विवादित समुद्री क्षेत्र में हुई है, जिस पर 2012 से चीन का कब्जा है।

वर्तमान में मेक्सिको का ताम जा (1370 फीट) दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।