ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशशनि के चांद पर भी होती है बारिश, मिले सबूत

शनि के चांद पर भी होती है बारिश, मिले सबूत

वैज्ञानिकों ने शनि के साथ उसके चांद टाइटन का रहस्य खोलना भी शुरू कर दिया है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने टाइटन पर बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। कई मायनों में हमारी पृथ्वी से मिलता-जुलता टाइटन शनि...

शनि के चांद पर भी होती है बारिश, मिले सबूत
हिटी,नई दिल्लीSun, 20 Jan 2019 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

वैज्ञानिकों ने शनि के साथ उसके चांद टाइटन का रहस्य खोलना भी शुरू कर दिया है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने टाइटन पर बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है। कई मायनों में हमारी पृथ्वी से मिलता-जुलता टाइटन शनि से कम रहस्यमय नहीं है। अंतरिक्ष यान कैसिनी के आंकड़ों का विश्लेषण करके वैज्ञानिकों ने यह सफलता पाई है।

एक हफ्ते से कुएं में फंसे 2 साल के मासूम के लिए चमत्कार की दुआ कर रहा स्पेन

उत्तरी ध्रूव पर मिले सबूत
कैसिनी ने टाइटन के चक्कर लगाने के दौरान उसके उत्तरी ध्रूव पर कुछ अप्रत्यासित हलचल देखी और उसकी फोटो खीचने में कामयाब रहा। शोधकर्ताओं ने विश्लेषण में पाया कि टाइटन के उत्तरी ध्रूव पर कुछ चमकीले स्थान दिखाए दे रहे हैं जिसका क्षेत्रफल 46,332 वर्ग किलोमीटर है। इस शोध से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बिल्कुल ऐसा है जैसे बारिश के बाद जमीन की सतह पर बूंदे दिखाई देती हैं। यह शोध जियोफिजिकल रिसर्स नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

गर्म मौसम का पहला प्रमाण
टाइटन के उत्तरी ध्रूव पर गर्म मौसम होने का पहली बार प्रमाण मिला है। इसके पहले वर्ष 2004 में इसके दक्षिणी ध्रूव पर बारिश का सबूत मिला था। आईदावो यूनविर्सिटी के भौतिकी से प्रोफेसर रजनी धींगरा का कहना है कि टाइटन पर भी गर्म मौसम आ रहा है भले ही इसकी रफ्तार धीमी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह इस मायने में बेहद अहम है कि पृथ्वी पर भी दो मौसम हैं।

नहीं रहा दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, जानें कितनी थी उम्र

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें