हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी गठबंधन की बमबारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- विद्रोहियों के सैकड़ों ठिकानों को नष्ट कर दिया अदन, एजेंसी। यमन में

हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी गठबंधन की बमबारी

- विद्रोहियों के सैकड़ों ठिकानों को नष्ट कर दिया अदन, एजेंसी। यमन में संघर्ष कर रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा कि लाल सागर के तटवर्ती इलाकों में बमबारी जारी है। गठबंधन के अनुसार ये हवाई हमले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ किए जा रहे हैं।

गठबंधन की सहायता

गठबंधन के प्रवक्ता सऊदी मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि यमन की सरकार की सेना को इस अभियान में 100 लड़ाकू विमानों की मदद मिल रही है। इस सरकार को देश में हूती विद्रोहियों से मुकाबला करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गठबंधन ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में हवाई सुरक्षा सुनिश्चित कर ली है। सैन्य अभियान में हूती विद्रोहियों के सैकड़ों ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इससे पहले सोमवार को यमन की सरकार के समर्थन वाली सेना ने तटीय इलाकों के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों के खिलाफ जमीनी हमला शुरू किया था। हूती विद्रोहियों ने हाल में बढ़त हासिल करते हुए इन इलाकों पर कब्जा कर लिया था।

तुरबह पर कब्जा

यमन में एक और शहर पर विद्रोहियों का कब्जा

हूती विद्रोहियों ने दक्षिण-पश्चिमी यमन में सोमवार को एक और शहर तुरबह पर कब्जा कर लिया। उन्होंने एक महत्वपूर्ण शहर पर नियंत्रण कर सऊदी अरब समर्थित सरकारी बलों को झटका दे दिया। तुरबह प्रमुख मार्ग पर स्थित है, जो प्रांतीय राजधानी ताइज को बंदरगाह शहर अदन से जोड़ता है। अदन यमन की सरकार का अंतरिम मुख्यालय है। वर्षों से यह शहर ताइज की रक्षा करने वाले सरकारी बलों का प्रमुख ठिकाना रहा है। इससे पहले विद्रोहियों ने ताइज के बाहरी इलाकों में कई गांवों और क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन में क्या किया?−
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ बमबारी जारी रखी है और विद्रोहियों के सैकड़ों ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सऊदी गठबंधन की बमबारी