सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थक आतंकियों को निशाना बनाया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग में सऊदी अरब भी शामिल हो गया। अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थक लड़ाकों पर हमले किए, जिसमें 20 की मौत और 35 से अधिक घायल हुए। ईरान ने भी पलटवार करते हुए अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं, लेकिन सभी को नष्ट कर दिया गया।

सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थक आतंकियों को निशाना बनाया

वॉशिंगटन डीसी/ रियाद/ तेहरान, एजेंसी। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग में मंगलवार देर रात सऊदी अरब भी शामिल हो गया। अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थक लड़ाकों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागीं। दावा है कि इन हमलों में 20 की मौत हुई, जबकि 35 से अधिक घायल हैं। वहीं, तेहरान ने पलटवार करते हुए जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए। अमेरिकी सेना के अनुसार, सभी ड्रोन हवा में ही नष्ट कर दिए गए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बुधवार को एक्स पर एक बयान में हमलों की जानकारी दी। बयान के अनुसार, अमेरिका और सऊदी अरब के सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात इराक में ईरान समर्थक आतंकी समूहों के ठिकानों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले किए। सेंटकॉम ने दावा किया कि आतंकी समूहों को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कथित रूप से अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सऊदी के ऊर्जा ढांचे पर हमले करने का निर्देश दिया था। लेकिन दोनों देशों ने संयुक्त अभियान में किसी नुकसान से पहले ही आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया।

हमले की पुष्टि

सऊदी अरब ने हमले की पुष्टि करते हुए एक बयान में अपनी कार्रवाई को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत ‘आत्मरक्षा के अधिकार’ के तहत की गई कार्रवाई करार दिया है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि सऊदी सशस्त्र बलों ने सेंटकॉम के साथ समन्वय करते हुए इराक में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। फरवरी में शुरू हुई जंग के बाद से यह पहला मौका है, जब सऊदी ने अमेरिका के साथ संयुक्त हमला किया है।

ईरान का जवाब

उधर, अमेरिका-सऊदी के हमलों का ईरान ने भी जवाब दिया। सेंटकॉम ने बताया कि आईआरजीसी ने मध्य पूर्व में तैनात अमेरिकी सेना के कई ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर इन सभी हमलों को रोक लिया गया। वहीं, ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने इराकी सूत्रों के हवाले से अल-अंबर प्रांत में एक अमेरिकी ड्रोन के नष्ट होने की खबर दी। स्थानीय मीडिया ने हदीथा बांध के पास एक अमेरिकी ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने की तस्वीरें भी प्रकाशित कीं। आईआरआईबी के अनुसार, सुलेमानियाह में खोर मोर गैस फील्ड पर भी हमला किया गया।

सामान्य प्रश्न

सऊदी अरब ने किसके साथ मिलकर हमले किए?
सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान समर्थक लड़ाकों पर हमले किए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थक आतंकियों को निशाना बनाया