सऊदी ने ईरान समर्थित ड्रोन मार गिराए
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीसऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया द्वारा दागे गए ड्रोन को मार गिराने की घोषणा की। ये ड्रोन पूर्वी सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों और रियाद को निशाना बनाकर भेजे गए थे। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

काहिरा, एजेंसी। सऊदी अरब ने सोमवार को कहा कि उसने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे गए ड्रोन मार गिराए। ये ड्रोन पूर्वी सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों और राजधानी रियाद को निशाना बनाने के लिए भेजे गए थे। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने सभी ड्रोन को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। हालांकि, ड्रोन की संख्या और किसी नुकसान की जानकारी नहीं दी गई। यह घटना ऐसे समय हुई है जब कई सप्ताह तक चले तनाव के बाद अमेरिका और ईरान ने सप्ताहांत में एक-दूसरे पर हमले फिलहाल रोक दिए हैं।
इसके बावजूद क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।


