सऊदी ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा पर बम बरसाए
सऊदी अरब ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा हवाई अड्डे पर हवाई हमले किए। हूती विद्रोही बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के करीब पहुंच गए हैं। ईरान सरकार ने सऊदी अरब की नाकाबंदी खत्म करने और वार्ता की अपील की। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मायून द्वीप पर भी कब्जा कर लिया है।

काहिरा, एजेंसी। सऊदी अरब ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले मोखा हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई हमले किए। ईरान समर्थित हूती प्रसारक की खबर में यह जानकारी दी गई। एक दिन पहले हूती विद्रोहियों इससे एक दिन पहले हूती विद्रोही लाल सागर में एक प्रमुख बंदरगाह शहर में दाखिल होने के बाद सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के करीब पहुंच गए थे। हूती विद्रोहियों के आगे बढ़ने से होर्मुज के एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग बाब अल मंदेब पर वाणिज्यिक पोतों की आवाजाही को लेकर खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले, दिन में ईरान सरकार ने यमन में सऊदी अरब की नाकाबंदी खत्म करने की अपील की और अपने सहयोगी हूती विद्रोहियों का पुरजोर समर्थन किया था। हूती विद्रोहियों के बंदरगाह के करीब पहुंचने के बाद अपने पहले बयान में ईरान के विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच वार्ता की भी अपील की।
बाब अल-मंदेब में मायून द्वीप पर हूती विद्रोहियों का कब्जा
काहिरा। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने यमन के मायून द्वीप पर कब्जा कर लिया है। यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी बलों के गुरुवार को द्वीप से हटने के बाद हूतियों ने वहां नियंत्रण स्थापित कर लिया। हूती अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है। मायून को पेरिम द्वीप के नाम से भी जाना जाता है और यह यमन के पश्चिमी तट से करीब 3.5 किलोमीटर दूर स्थित है। इससे एक दिन पहले हूती विद्रोहियों मोखा हवाई अड्डे भी कब्जा कर लिया था.


