सऊदी अरब ने भारत की UNSC में दावेदारी का किया समर्थन, गाजा पर अमेरिकी वीटो पर भड़का

लाइव हिन्दुस्तान, रियाद
share

सऊदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। रणनीतिक लिहाज से इसे बेहद अहम माना जा रहा है। इसके अलावा उसने परिषद में सुधार के लिए भारत के आह्वान का समर्थन किया।

saudi arab unsc india

सऊदी अरब ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया है। रणनीतिक लिहाज से इसे बेहद अहम माना जा रहा है। इसके अलावा सऊदी अरब ने परिषद में सुधार के लिए भारत के आह्वान का समर्थन किया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सुरक्षा परिषद में सुधार की काफी ज्यादा जरूरत है। इसने कहाकि अगर बिना दोहरे रवैये के अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में विश्वसनीयता चाहिए तो ऐसा करना जरूरी है। 

इस बात से भड़का
सऊदी अरब ने यह बातें गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग करने वाले प्रस्ताव पर अमेरिका द्वारा वीटो लगाने के बाद कहीं हैं। इसके अलावा उसने अमेरिका पर गाजा में दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि भारत बार-बार यूएनएससी के विस्तार की मांग करता रहा है और पांच स्थायी सदस्यों के आधिपत्य को चुनौती देता रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस और फ्रांस यूएनएससी के पांच स्थायी सदस्य देश हैं, जिन्हें पी-5 नेशंस के नाम से जाना जाता है। 

भारत नहीं है स्थायी सदस्य
यूनाइटेड नेशंस में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिका कंबोज ने कहाकि सवाल यह है कि आखिर कब तक मात्र पांच देश, 188 सदस्य देशों की इच्छाओं पर शासन करते रहेंगे। इसमें बदलाव होना बेहद जरूरी है। गौरतलब है कि दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत अभी तक सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य नहीं है। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि हम इसे हासिल करेंगे, लेकिन यह इतनी आसानी से नहीं होने जा रहा।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़सऊदी अरब ने भारत की UNSC में दावेदारी का किया समर्थन, US पर भड़का