अंतरिक्ष का कचरा साफ करेगी जापान की मैगनेटिक सैटेलाइट, नौ हजार टन से ज्यादा है कबाड़

हिन्दुस्तान टीम, टोक्यो
Follow us on Google News
share

अंतरिक्ष में फैले कबाड़ (कचरे) को खत्म करने के लिए शनिवार को जापान ने एक चुंबकीय उपग्रह (मैगनेटिक सैटेलाइट) को लॉन्च किया। इससे अंतरिक्ष में एकत्रित हुए कचने की गणना की जाएगी। ताकि कचरे को हटाया...

अंतरिक्ष में फैले कबाड़ (कचरे) को खत्म करने के लिए शनिवार को जापान ने एक चुंबकीय उपग्रह (मैगनेटिक सैटेलाइट) को लॉन्च किया। इससे अंतरिक्ष में एकत्रित हुए कचने की गणना की जाएगी। ताकि कचरे को हटाया जा सके। बताया जा रहा है कि दुनिया में पहली बार ऐसे हुआ है जब उपग्रह निर्माण में चुंबक का इस्तेमाल किया गया।

इस उपग्रह का नाम ईएलएसए-डी नाम है। इसे जापानी फर्म स्ट्रॉस्केल द्वारा बनाया गया है। इस उपग्रह को शनिवार सुबह 6:07 मिनट पर कजाकिस्तान से लॉन्च किया गया। इसका लाइव प्रसारण भी किया गया। इस उपग्रह में दो अंतरिक्षयान होंगे, जो ब्राह़मांड में ढेर सारे टेस्ट करेंगे। स्ट्रॉस्केल की स्थापना 2013 में जापानी व्यवसायी नोबू ओकाडा ने किया था। ओकाडा की मानें तो एक अनुमान के मुताबिक अंतरिक्ष में करीब नौ हजार दो सौ टन कबाड़ (कचरा) है। इसमें से अधिकांश टुकड़े अंतरिक्षयान के टूटे हुए हिस्से हैं। 

यह मलबे के रूप में पृथ्वी के ऊपर मंडरा रहे हैं, जो किसी समय बड़े हादसे को संकेत दे रहे हैं। उन्होंने कहा स्ट्रॉस्केल कंपनी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में कचरे को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा निर्मित ईएलएसए-डी उपग्रह को लॉन्च कर दिया गया है। इसका वजन करीब दो सौ किलोग्राम है। यह उपग्रह अंतरिक्ष में फैले कचरों की गणना करेगा। इस उपग्रह की खास बात यह है कि ये अंतरिक्ष में कचरे की मात्रा बताकर उन्हें साफ करने के बाद वहीं पर खुद जलकर नष्ट भी हो जाएगा।

बड़ी मुसीबत बन सकता है यह कचरा
ओकाडा ने जानकरी देते हुए बताया कि हमें अपने इस चुंबकीय उपग्रह की लॉन्चिंग के मौके पर बहुत खुशी हो रही है। अंतरिक्ष में फैले कचरे से निपटने के लिए हमारी टीम ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। अंतरिक्ष पर एकित्रत मलबा खतरे के संकेत दे रहे हैं। यह कभी भी बड़े हादसे का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते इसे लेकर समय नहीं उठाया गया तो हमें एक बड़ी मुसीबत का सामना करना होगा।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अंतरिक्ष का कचरा साफ करेगी यह सैटेलाइट, नौ हजार टन से ज्यादा है कबाड़