फ्रेंच पारा बैडमिंटन इंटरनेशनल में लोहरदगा की संजना ने जीता कांस्य
लोहरदगा जिले की अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने फ्रेंच पारा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य को गर्वित किया। महिला युगल एसएल-तीन/एसयू-पांच वर्ग में संजना और शांथी ने शानदार प्रदर्शन किया, कई मैचों में संघर्ष करते हुए क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले की अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी संजना कुमारी ने फ्रांस में आयोजित फ्रेंच पारा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 16 से 21 जून तक फ्रांस के मूलहाउस में आयोजित हुई। महिला युगल एसएल-तीन/एसयू-पांच वर्ग में संजना कुमारी ने शांथी विश्वनाथन के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। शुरुआती मुकाबले में भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने दमदार वापसी करते हुए लगातार जीत दर्ज की।दूसरे राउंड में भारतीय जोड़ी ने स्विट्जरलैंड की लारिसा क्लेनर और ओक्साना कोजिना की जोड़ी को 21-12, 21-6 से हराया।
वहीं तीसरे राउंड में पेरू की केली एरी और जस्टीना रेगुका की जोड़ी को 21-11, 21-5 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।क्वार्टर फाइनल में संजना और शांथी का मुकाबला ब्राजील की एना कैरोलिना काउटिन्हो रीस और एडवार्डा डी ओलिवेरा डायस की जोड़ी से हुआ। पहले सेट में हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों सेट जीत लिए और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


