इजरायल को छोड़ कोई लंबा युद्ध नहीं चाहता: खुर्शीद
वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि इजरायल को छोड़कर दुनिया का कोई भी देश लंबा युद्ध नहीं चाहता। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विवाद का अंतिम समाधान निकलेगा। खुर्शीद ने भारत की भूमिका पर भी जोर दिया और कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की आवाज हमेशा सम्मानजनक रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि इजरायल को छोड़कर दुनिया का कोई भी देश लंबा युद्ध नहीं चाहता। ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से भारत लौटे खुर्शीद ने शुक्रवार को ये बात कही। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विवाद का अंतिम समाधान निकलेगा। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि ट्रंप आगे क्या कदम उठाएंगे, इसका अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी, लेकिन कोई भी लंबे युद्ध के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि इज़रायल को छोड़कर सभी देशों की सोच यही है कि दुनिया में शांति कायम होगा। यहां तक कि अमेरिका में भी राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन करने वाला मुख्य वर्ग इस संघर्ष को आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहता। उन्होंने कहा कि दुनिया ने बहुत कुछ खोया है। भारत और एशिया के अन्य देशों को ईंधन की कमी, बढ़ती कीमतों और ऊर्जा आपूर्ति में बाधा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। खुर्शीद ने भरोसा जताया कि बीच- बीच में तनाव की घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन व्यापक स्तर पर कूटनीतिक समाधान की संभावना अभी भी बरकरार है。
भारत की भूमिका अहम
सलमान खुर्शीद ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की आवाज हमेशा सम्मानजनक रही है। अमेरिका- ईरान के साथ अपने संबंधों का इस्तेमाल करते हुए शांति स्थापित करने के लिए कदम उठाना चाहिए। खुर्शीद ने कहा कि ईरान की यात्रा के दौरान उन्हें भारत को लेकर किसी ने कोई शिकायत नहीं की। यह उनके धैर्य और उदारता को दर्शाता है। मैंने इसे स्वयं देखा है, इसलिए इसका जिक्र कर रहा हूं।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


