ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशमां ने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को कहा, 14 साल की बेटी ने सुपारी किलर से करवा दी हत्या

मां ने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को कहा, 14 साल की बेटी ने सुपारी किलर से करवा दी हत्या

मां ने 14 साल की बेटी को ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को क्या कहा, नाराज बेटी ने सुपारी किलर से अपनी मां की हत्या करवा दी। महिला का शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ मिला।

मां ने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को कहा, 14 साल की बेटी ने सुपारी किलर से करवा दी हत्या
Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,मास्कोTue, 04 Apr 2023 11:26 AM
ऐप पर पढ़ें

मां ने 14 साल की बेटी को ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप को क्या कहा, नाराज बेटी ने सुपारी किलर से अपनी मां की हत्या करवा दी। महिला का शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला को पहले खूब पीटा गया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला का शव वारदात के दो दिन बाद कचरे के ढेर में मिला।

ब्रिटिश टैबलॉयड सन की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रूस के मास्को शहर की बताई जा रही है। रूसी पुलिस ने 14 वर्षीय स्कूली लड़की को कथित तौर पर अपनी मां की हत्या के लिए किलर हायर करने और मरवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को महिला का शव मॉस्को में प्लास्टिक में लिपटा हुआ मिला। 

पुलिस के मुताबिक, महिला की पीट-पीटकर और गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या को अंजाम देने के बाद महिला का शव ठिकाने लगाया गया। उसका शव दो दिन बाद मास्को क्षेत्र के बालाशिखा शहर में प्लास्टिक और गद्दे में लिपटा हुआ कचरे के ढेर से बरामद हुआ।

रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का 15 वर्षीय एक लड़के के साथ अफेयर था। लेकिन, लड़की की मां को दोनों का रिश्ता पसंद नहीं आया। उसने बेटी से उसे छोड़ने की बात कही थी। इस पर लड़की नाराज हो गई और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि लड़की की मां अनास्तासिया एक जानी-मानी रियर एस्टेट डीलर थी। प्रेमी लड़की की मां द्वारा बनाए गए एक फ्लैट में रहता है। 

रूसी पुलिस का कहना है कि दोनों ने 38 वर्षीय महिला की हत्या करने के लिए ã3,650 (3,72,202 रुपये) में दो अन्य किशोरों को सुपारी दी थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें