ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशयू्क्रेन में रूसी सैनिकों ने जू से चुराए जानवर, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

यू्क्रेन में रूसी सैनिकों ने जू से चुराए जानवर, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

यूक्रेन के खेरसॉन से रूसी सैनिक वापस लौट रहे हैं। रूसी सैनिकों की वापसी के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूसी सैनिक एक स्थानीय जू से जानवरों को चुराते नजर आ रहे हैं।

यू्क्रेन में रूसी सैनिकों ने जू से चुराए जानवर, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
Deepakलाइव हिंदुस्तान,खेरसॉनTue, 15 Nov 2022 04:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

यूक्रेन के खेरसॉन से रूसी सैनिक वापस लौट रहे हैं। रूसी सैनिकों की वापसी के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूसी सैनिक एक स्थानीय जू से जानवरों को चुराते नजर आ रहे हैं। इन जानवरों में सात रैकून, दो फीमेल भेड़, मोर, लामा और गधा है। खेरसॉन जू से रूसी सैनिकों के जानवर चुराने की खबर द वॉशिंगटन पोस्ट में भी प्रकाशित हुई है।

वायरल हो रहे हैं वीडियो
रूसी सिपाहियों के चिड़ियाघरों से जानवरों को चुराते हुए कई वीडियो वायरल हुए हैं। ऐसी ही एक क्लिप में दिख रहा है कि एक रूसी सैनिक रैकून को पूंछ से पकड़कर पिंजरे में डाल रहा है। वहीं रैकून खुद को छुड़ाने के लिए संघर्ष करता नजर आ रहा है। इस वीडियो पर यूक्रेन के लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। साथ ही तरह-तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं। जिस तरह से रैकून खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है, यूक्रेन के लोग इस रैकून को स्टार बता रहे हैं।

लोग उड़ा रहे रूसी सैनिकों का मजाक
इसी तरह का एक वीडियो यूक्रेन में आंतरिक मंत्रालय मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटन गेराशेन्को ने शेयर किया है। इसमें रूसी सिपाही एक लामा को ट्रक में लामा को चढ़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज को देखने के बाद इंटरनेट पर लोग रूसी सैनिकों का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं, यह भी दावा किया गया है कि सिर्फ जानवर ही नहीं, खेरसॉन से कई आर्टवर्क और अस्पतालों से मेडिकल इक्विपमेंट्स तक चुराए गए हैं। 

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने की निंदा
इस बीच यूक्रेन के अधिकारियों ने खेरसॉन जू से जानवरों को चुराए जाने की घटना की निंदा की है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि कब्जाधारियों ने खेरसॉन से सबकुछ चुरा लिया। आर्ट गैलरीज से पेंटिंग्स, म्यूजियम से एंटीक चीजें, लाइब्रेरीज से मैनुस्क्रिप्ट्स तक पर हाथ साफ किया गया है। लेकिन इसमें महंगी लूट थी, चिड़ियाघर से रैकूनों को चुराना।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें