चलते-चलते-- बिना सांस के गोता लगाने का रिकॉर्ड
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
रूसी गोताखोर एलेक्सी मोलचानोव ने साइप्रस के लिमासोल में आयोजित वर्ल्ड एप्निया 2026 डेप्थ चैंपियनशिप के अंतिम दिन बिना सांस लिए 137 मीटर गहराई तक गोता लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह इस क्षेत्र के पानी में इतनी गहराई तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने। यह उनका सातवां विश्व रिकॉर्ड है। मोलचानोव 2012 से फ्रीडाइविंग में रिकॉर्ड बनाते आ रहे हैं।

निकोसिया, एजेंसी। रूसी गोताखोर एलेक्सी मोलचानोव ने बिना सांस लिये समुद्र के भीतर 137 मीटर का गोता लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। साइप्रस के लिमासोल में आयोजित वर्ल्ड एप्निया 2026 डेप्थ चैंपियनशिप के आखिरी दिन उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। वह इस इलाके के पानी में इतनी गहराई तक पहुंचने वाले पहले इंसान बन गए हैं। यह सातवां मौका है, जब उन्होंने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। वह 2012 से इस खेल में विश्व रिकॉर्ड बनाते आ रहे हैं। फ्रीडाइविंग ऐसा खेल है, जिसमें खिलाड़ी बिना सांस लेने के उपकरण के पानी के भीतर गोता लगाते हैं।

