रूस का यूक्रेन के एक विद्यालय पर ड्रोन से हमला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रूस के एक ड्रोन ने कीव के विद्यालय को निशाना बनाया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूस के एक ठिकाने पर हमला किया जहाँ ड्रोन रखे जाते हैं। कीव में लगातार हवाई हमलों से नागरिकों में डर और तनाव बढ़ रहा है।

 रूस का यूक्रेन के एक विद्यालय पर ड्रोन से हमला

रूस के एक ड्रोन ने गुरुवार को यूक्रेन की राजधानी कीव के एक विद्यालय को निशाना बनाया। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि जब ड्रोन विद्यालय पर गिरा, उस समय बच्चे और कर्मचारी बंकर में सुरक्षित थे। ड्रोन का वारहेड यानी विस्फोटक हिस्सा नहीं फटा इसलिए कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई। विद्यालय की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई और कई खिड़कियां भी टूट गईं।

रूस के ठिकानों पर यूक्रेनी हमला

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेनी सेना ने रूस के दक्षिण-पश्चिमी ओरेल क्षेत्र में एक ऐसे ठिकाने पर हमला किया, जहां हमले के लिए इस्तेमाल होने वाले ड्रोन रखे और लॉन्च किए जाते हैं।

पिछले कुछ हफ्तों से कीव में लगातार हवाई हमलों के अलर्ट जारी हो रहे हैं। इनके बीच जोरदार धमाकों की आवाज और ड्रोन-मिसाइल हमलों के बाद आसमान में काला धुआं दिखाई देता है। अधिकारियों कहना है कि रूस के लगातार हमलों का मकसद आम नागरिकों में डर पैदा करना है। कीव के लोगों पर इन हमलों का मानसिक दबाव भी दिखाई देने लगा है। 35 साल की मरिना लिस्टोपाड ने कहा कि लगातार बढ़ते हमलों और डर के कारण कि पता नहीं ड्रोन या मिसाइल कब और कहां गिरेगी, इससे मुझे तनाव रहता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस हमले में कोई घायल हुआ?−
ड्रोन का वारहेड यानी विस्फोटक हिस्सा नहीं फटा इसलिए कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़रूस का यूक्रेन के एक विद्यालय पर ड्रोन से हमला