अपडेट-1 , विदेश ::: काला सागर में रूसी ड्रोन का पोत पर हमला, एक भारतीय घायल, दो की मौत

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

काला सागर में तुर्किये के नागरिक कार्गो पोत पर रूसी ड्रोन हमले के कारण आग लग गई। इसमें दो लोगों की मौत और कुछ चालक दल के सदस्य घायल हुए, जिनमें एक भारतीय भी शामिल है। भारतीय दूतावास ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

अपडेट-1 , विदेश ::: काला सागर में रूसी ड्रोन का पोत पर हमला, एक भारतीय घायल, दो की मौत

काला सागर में तुर्किये के मालिकाना हक वाले एक नागरिक कार्गो पोत पर रूसी ड्रोन हमले के कारण आग लग गई। इसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और चालक दल के कुछ सदस्य (जिनमें एक भारतीय भी शामिल है) घायल हो गए। रोमानिया में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि चालक दल के सदस्यों में तीन भारतीय नागरिक शामिल थे और उनमें से एक घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है।

संबंधित जानकारी

दूतावास ने कहा कि हमें काला सागर में पोत एमवी रोयाद मम्मादोव पर हमले की जानकारी मिली। दो लोगों (विदेशी नागरिकों) की मौत हुई, जबकि चालक दल के कुछ सदस्य घायल हुए। रोमानिया में उनका इलाज चल रहा है। चालक दल के सदस्यों में तीन भारतीय नागरिक शामिल हैं।

भारतीय नागरिकों की स्थिति

तीनों भारतीय नागरिकों से दूतावास ने बात की। उन्होंने अस्पताल के मुख्य चिकित्सक से भी बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि तीनों की सेहत ठीक है और उन्हें जरूरी देखभाल मिल रही है। हालांकि, मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में तुरंत पता नहीं चल सका।

यूक्रेन का बयान

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि तटस्थ जल क्षेत्र में तुर्किये के मालिकाना हक वाले और मक्का ले जा रहे एक नागरिक पोत पर दो रूसी ड्रोनों द्वारा भयानक हमला किया गया। उन्होंने कहा कि इस पर अजरबैजानी और भारतीय नागरिक सवार थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्भाग्य से जहाज के कैप्टन की मौत हो गई है। मेरी संवेदनाएं। एक और व्यक्ति के बारे में अभी पता लगाया जा रहा है। जेलेंस्की ने बताया कि क्रू के 11 सदस्यों को बचाया गया, जिनमें से एक घायल है।

सामान्य प्रश्न

✦रूसी ड्रोन हमले से कितने लोग मर गए?−
हमले में कम से कम दो लोग मारे गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अपडेट-1 , विदेश ::: काला सागर में रूसी ड्रोन का पोत पर हमला, एक भारतीय घायल, दो की मौत