रूस ने यूक्रेन पर हमले में उत्तर कोरियाई मिसाइल का इस्तेमाल किया : जेलेंस्की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रूस ने हालिया यूक्रेन हमले के दौरान उत्तर कोरिया में निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार, विशेषज्ञ हमले में उपयोग की गई मिसाइल के मलबे की तकनीकी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि इसमें उत्तर कोरिया की भूमिका हो सकती है।

रूस ने यूक्रेन पर हमले में उत्तर कोरियाई मिसाइल का इस्तेमाल किया : जेलेंस्की

कीव, एजेंसी। रूस ने यूक्रेन पर हालिया हमले के दौरान उत्तर कोरिया में निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को यह दावा किया। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा कि विशेषज्ञ रादुश्ने गांव पर हमले में इस्तेमाल की गई मिसाइल के मलबे की तकनीकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती संकेत उत्तर कोरिया की भूमिका की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शुरुआती आंकड़ों से संकेत मिलता है कि यह उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल थी। निश्चित रूप से आगे इसकी जांच होगी और हर चीज का सत्यापन किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़रूस ने यूक्रेन पर हमले में उत्तर कोरियाई मिसाइल का इस्तेमाल किया : जेलेंस्की