ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशबेलारूस में परमाणु हथियार रखेगा रूस, यूक्रेन के खिलाफ राष्ट्रपति पुतिन के इरादे क्या?

बेलारूस में परमाणु हथियार रखेगा रूस, यूक्रेन के खिलाफ राष्ट्रपति पुतिन के इरादे क्या?

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस लगातार आक्रामक कदम उठाता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक वह यू्क्रेन के नजदीकी बेलारूस में न्यूक्लियर हथियार रखने की तैयारी में है। पुतिन ने खुद इस बारे में कहा है।

बेलारूस में परमाणु हथियार रखेगा रूस, यूक्रेन के खिलाफ राष्ट्रपति पुतिन के इरादे क्या?
Deepakलाइव हिंदुस्तान,मॉस्कोSun, 26 Mar 2023 04:59 PM
ऐप पर पढ़ें

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस लगातार आक्रामक कदम उठाता जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक वह यू्क्रेन के नजदीकी बेलारूस में न्यूक्लियर हथियार रखने की तैयारी में है। बताया जाता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खुद से इस बारे में कहा है। गौरतलब है कि साल 1990 के मध्य के बाद यह पहली बार होगा जब रूस ने देश से बाहर अपने हथियार रखेगा। बता दें कि इससे पहले यूक्रेन में पिछड़ रहे रूस ने अपनी सेना में नई भर्ती का ऐलान किया है। इस बीच यूक्रेन पश्चिमी देशों से अधिक मिलिट्री सपोर्ट की उम्मीद लगाए बैठा है।

पुतिन बोले-नहीं तोड़ रहे अंतर्राष्ट्रीय नियम
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस का यह फैसला परमाणु हथियारों को लेकर किसी भी अंतर्राष्ट्रीय दायित्व को तोड़ने वाला नहीं है। हालांकि उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया कि परमाणु हथियार बेलारूस को कब ट्रांसफर किए जाएंगे। उधर, पुतिन ने तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगान से भी टेलीफोन पर बातचीत की है। वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी हाल ही में मॉस्को का दौरा करके आए हैं। उन्होंने रूस से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में निर्णायक कदम उठाने के लिए कहा था। इस बीच संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख अगले हफ्ते यूक्रेन के जापोरिझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह यहां के गंभीर सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे।

रूस का करीबी है बेलारूस
बता दें कि 1990 की शुरुआत में संयुक्त सोवियत से अलग होने के बाद बेलारूस की करीबी रूस के साथ बढ़ गई थी। मॉस्को के हमले के बाद रूस और बेलारूस के बीच संबंध मजबूत हुए। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अपने सैनिकों को युद्ध से बचाते हुए अपने देश को स्टेजिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि वह रूस का तब तक मुंहतोड़ जवाब नहीं दे सकते जब तक कि पश्चिमी देश और सैन्य सहायता नहीं भेज देते। उन्होंने एक जापानी अखबार से कहा कि वह अपनी सेना को तभी मोर्चे पर भेजेंगे जब उनके पास और अधिक टैंक, आर्टिलरी और रॉकेट लांचर्स होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें