भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशेगा रूस

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री का बड़ा बयान मॉस्को,

भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशेगा रूस

- होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री का बड़ा बयान मॉस्को, एजेंसी। होर्मुज संकट के बीच रूस के उप प्रधानमंत्री मरात खुसनुलिन ने भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बोस्फोरस और होर्मुज से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए रूस को हिंद महासागर तक रेल संपर्क स्थापित करने के विकल्प तलाशने चाहिए。

रेल मार्ग की आवश्यकता

एक साक्षात्कार में खुसनुलिन ने कहा कि हिंद महासागर तक रेल संपर्क पर भी विचार किया जाना चाहिए। बोस्फोरस और होर्मुज से जुड़े खतरे के कारण वैकल्पिक मार्गों की जरूरत पड़ सकती है। ये मार्ग तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर गुजर सकते हैं। भारत तक पहुंच उपलब्ध कराने वाला कोई भी विकल्प स्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि रूस के निर्माण क्षेत्र को फिलहाल दीर्घकालिक वित्तपोषण की जरूरत है। देश का निर्माण उद्योग हर साल अतिरिक्त एक ट्रिलियन रूबल की परियोजनाओं को संभालने में सक्षम है। यदि अगले पांच वर्षों तक इस स्तर का वित्तपोषण उपलब्ध कराया जाता है, तो निर्माण क्षेत्र की क्षमता और बढ़ाई जा सकती है। रूस के उप प्रधानमंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब मॉस्को एशिया तक व्यापारिक पहुंच के लिए वैकल्पिक परिवहन गलियारों पर जोर दे रहा है。

संघर्ष के प्रभाव

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के दौरान होर्मुज से होने वाले समुद्री परिवहन में परेशानियां सामने आई हैं। ईरान ने अमेरिका, इजरायल और उन देशों से जुड़े पोतों के लिए जलडमरूमध्य को बंद करने का फैसला किया है, जिन्हें वह अपने खिलाफ कार्रवाई का समर्थक मानता है。

सामान्य प्रश्न

रूस के उप प्रधानमंत्री का नाम क्या है?
रूस के उप प्रधानमंत्री का नाम मरात खुसनुलिन है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़भारत तक पहुंच के लिए रेल मार्ग तलाशेगा रूस