रूस में कायम रहेगा 'पुतिन राज', राष्ट्रपति चुनाव में बंपर जीत तय; मतदान प्रक्रिया पर क्यों उठे सवाल
रूस में व्लादिमीर पुतिन के एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की भूमिका तैयार हो चुकी है। इसके बाद वह अगले छह साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ जाएगा। वैसे तो यहां वोट डाले गए, लेकिन लोगों के पास विकल्प नहीं था।

रूस में व्लादिमीर पुतिन के एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की भूमिका तैयार हो चुकी है। इसके बाद वह अगले छह साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ जाएगा। कहने के लिए तो यहां पर वोट डाले गए, लेकिन आम लोगों के पास कोई वास्तविक विकल्प नहीं था। तीन दिन तक चलने वाला चुनाव शुक्रवार को शुरू हुआ और बहुत ही नियंत्रित माहौल में खत्म हुआ। इस दौरान लोगों को यूक्रेन पर हमले के लिए पुतिन की आलोचना की इजाजत नहीं थी। बता दें कि पुतिन के राजनीतिक दुश्मन एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने जेल के अंदर मौत हो चुकी है। वहीं, उनके अन्य आलोचक या तो जेल में हैं या फिर अज्ञातवास में।
क्रेमलिन के करीबी उम्मीदवार
71 साल के पुतिन के सामने तीन ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्हें क्रेमलिन का करीबी माना जाता है। इन्हें भी रूसी राष्ट्रपति के 24 साल के शासन या यूक्रेन पर हमले की आलोचना की अनुमति नहीं थी। बता दें कि पुतिन का दावा है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में वह आगे चल रहे हैं। लेकिन रविवार की सुबह रूस में हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों ने बता दिया कि मॉस्को के लिए हालात बहुत अच्छे भी नहीं हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इन ड्रोन्स की संख्या 35 थी, जिनमें से चार रूस की राजधानी के करीब थे। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहाकि किसी तरह की कैजुअल्टी या नुकसान नहीं हुआ है।
विपक्ष की अपील
उधर विपक्ष ने लोगों से अपील की थी कि पुतिन से नाखुश से लोग विरोध स्वरूप दोपहर में पोल बूथ पर पहुंचें। यह रणनीति नवलनी के सहयोगियों ने बनाई थी और विभिन्न मतदान केंद्रों के पास लोगों की भीड़ की तस्वीरें और वीडियो जारी करते हुए अपनी रणनीति को सफल बताया। हालांकि तात्कालिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह भीड़ नवलनी के सहयोगियों के आह्वान पर उमड़ी थी या फिर दोपहर के वक्त वोटरों की संख्या में हुए इजाफे के चलते ऐसा हुआ था। मतदान यूक्रेन के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थित 11 टाइम जोन के बूथ पर और ऑनलाइन भी हुआ। रविवार की सुबह तक 60% से अधिक वोटर्स ने मतदान किया था। हालांकि कड़े नियंत्रण के बावजूद कई पोलिंग बूथ पर तोड़फोड़ के मामले सामने आए। सेंट पीटर्सबर्ग में एक महिला को एक मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर फायरबॉम्ब फेंकने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वहीं, देश भर में कई अन्य लोगों को मतपेटियों में हरे एंटीसेप्टिक या स्याही फेंकने के लिए हिरासत में लिया गया था।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


