रूस ने यमन की नाकेबंदी पूरी तरह हटाने की मांग की
- अमेरिका-इजरायल पर क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने का आरोप जिनेवा, एजेंसी। रूस ने यमन

अमेरिका-इजरायल पर क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने का आरोप जिनेवा, एजेंसी। रूस ने यमन पर लगी नाकेबंदी को तत्काल और पूरी तरह हटाने की मांग की है। उसने अमेरिका और इजरायल पर हूती बलों को संघर्ष में शामिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों देशों की कार्रवाई से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा है।यमन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में रूस की प्रतिनिधि दीना गिलमुत्दिनोवा ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यमन में भोजन, दवाओं और अन्य जरूरी मानवीय सहायता की आपूर्ति पर लगी सभी पाबंदियां हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यमन में शांति प्रक्रिया लंबे समय से ठप है, जिसके कारण स्थानीय पक्ष व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष का हिस्सा बन गए हैं।
रूस ने कहा कि यमन में मौजूदा सैन्य और राजनीतिक स्थिति अप्रैल, 2022 के आंतरिक संघर्ष विराम की अवधि समाप्त होने के बाद से सबसे गंभीर संकट है। हालांकि, रूस ने लाल सागर में वाणिज्यिक और सैन्य पोतों की आवाजाही बाधित करने वाली हूती विद्रोहियों की कार्रवाइयों की भी निंदा की। उसने कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता की बिना शर्त सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।


