खेल : रुमेश थरंगा ने जैवलिन थ्रो खिताब जीत रचा इतिहास
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
रुमेश थरंगा ने जैवलिन थ्रो खिताब जीत रचा इतिहास ब्रुसेल्स। रुमेश थरंगा पथिरागे ने

रुमेश थरंगा ने जैवलिन थ्रो खिताब जीत रचा इतिहास ब्रुसेल्स। रुमेश थरंगा पथिरागे ने डायमंड लीग फाइनल 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने शनिवार 89.04 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। वह पोलैंड के डेविड वेग्नर से आगे रहे जिन्होंने 87.47 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोरन वालकॉट ने सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ 83.99 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ रुमेश थरंगा का शानदार डायमंड लीग अभियान पूरा हुआ।
उनका सबसे लंबा थ्रो जून में रोम डायमंड लीग में आया था, जहां उन्होंने 92.62 मीटर का श्रीलंकाई नेशनल रिकॉर्ड और वर्ल्ड-लीडिंग मार्क बनाया था।


