खेल : टेनिस कोर्ट पर फिर जलवा बिखेरेंगे दिग्गज रोजर फेडरर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रोजर फेडरर एक बार फिर से यूएस ओपन में प्रदर्शनी मैच खेलेंगे। 20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके 45 वर्षीय स्विस खिलाड़ी आर्थर ऐश स्टेडियम में वापसी करेंगे। हालांकि, उन्होंने पेशेवर टेनिस में वापसी की दिलचस्पी से इनकार किया है। जोआओ फोंसेका पेट में तकलीफ के कारण यूएस ओपन से हट गए हैं।

खेल : टेनिस कोर्ट पर फिर जलवा बिखेरेंगे दिग्गज रोजर फेडरर

यूएस ओपन : साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम में प्रदर्शनी मैच खेलेंगे, एक-एक सेट के एकल और युगल मुकाबलों में लेंगे हिस्सा टेनिस कोर्ट पर फिर जलवा बिखेरेंगे दिग्गज रोजर फेडरर

20 ग्रैंड स्लैम करियर में जीत चुके 45 वर्षीय स्विस खिलाड़ी रोजर

08 साल पहले आखिरी खिताब ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में जीता

05 साल पहले आखिरी ग्रैंड स्लैम में विम्बलडन में अंतिम-8 में पहुंचे

मुझे नहीं पता कि मैच में क्या होगा। इसलिए बहुत अनिश्चितता है, लेकिन इस बात की बहुत खुशी भी है कि मैं आर्थर ऐश में लौट रहा हूं। यह एक ऐसी जगह है जहां मैंने कई खूबसूरत पल बिताए हैं। - रोजर फेडरर

फेडरर की वापसी

न्यूयॉर्क, एजेंसी। साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से पहले टेनिस प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर एक बार फिर कोर्ट पर जलवा बिखेरने के लिए उतरेंगे। वह यूएस ओपन में प्रदर्शनी मैच के जरिए खेल में वापसी करेंगे। 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब अपने नाम दर्ज करा चुके स्विट्जरलैंड के फेडरर की फिटनेस को देखते हुए उन्हें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

पेशेवर टेनिस में रुचि

हालांकि उनकी पेशेवर टेनिस में वापस की कोई दिलचस्पी नहीं है। खेल में अपने चरम प्रभुत्व के दौरान लगातार पांच बार यूएस ओपन जीतने वाला यह खिलाड़ी 2019 के बाद पहली बार मंगलवार देर रात आर्थर ऐश स्टेडियम में फिर से खेलने के लिए तैयार है।

फेडरर ने 2021 में विम्बलडन के क्वार्टर फाइनल में मिली हार के संदर्भ में कहा, मैंने शायद विम्बलडन में (ह्यूबर्ट) हुरकाज के खिलाफ खेले गए मैच के बाद से कोई एकल मैच नहीं खेला है, इसलिए लगभग पांच साल हो गए हैं।

मैच की विशेषताएं

एक सेट के मुकाबले खेलेंगे : फेडरर प्रदर्शनी मैच में पूर्व दिग्गज एंडी रॉडिक के खिलाफ एकल का एक सेट खेलेंगे। इसके अलावा वह जॉन मैकनरो के साथ मिलकर रॉडिक और आंद्रे अगासी के खिलाफ युगल का भी एक सेट खेलेंगे।

फेडरर 45 साल की उम्र में भी काफी फिट दिखते हैं लेकिन उन्होंने वीनस और सेरेना विलियम्स की तरह पेशेवर टेनिस में वापसी से स्पष्ट इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, बिल्कुल नहीं। पूछने के लिए धन्यवाद। मुझे यकीन नहीं था कि यह सवाल पूछा जाएगा, लेकिन मुझे खुशी है कि आपने पूछा ताकि अगर किसी को कोई गलतफहमी हो तो मैं स्पष्टीकरण दे सकूं।

फोंसेका की स्थिति

फोंसेका ने यूएस ओपन से नाम वापस लिया

न्यूयॉर्क। जोआओ फोंसेका यूएस ओपन से हट गए हैं। एटीपी रैंकिंग में 26वें नंबर के खिलाड़ी ने पेट में तकलीफ का हवाला दिया। ब्राजीलियाई खिलाड़ी ने सिनसिनाटी में अपने शुरुआती मैच में बॉटिक वैन डी को हराया था लेकिन तीसरे दौर से पहले ही पीछे हट गए।

फोंसेका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, परीक्षण कराने और अपने पेट का इलाज शुरू करने के बाद, मुझे और मेरी टीम को स्पष्ट हो गया कि मुझे पूरी तरह से ठीक होने में और समय चाहिए ताकि उच्च स्तर पर प्रतस्पिर्धा कर सकूं। इसका मतलब है कि मैं यूएस ओपन में नहीं खेल पाऊंगा। यह फैसला आसान नहीं था क्योंकि यह खास टूर्नामेंट है। हम कड़ी मेहनत करते रहेंगे ताकि मैं जल्द वापस आ सकूं। फोंसेका ने पिछले साल मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में मियोमिर केकमानोविच को हराया था पर दूसरे दौर में टॉमस मचाक से हार गए थे।

सामान्य प्रश्न

✦रोजर फेडरर यूएस ओपन में किस प्रकार का मैच खेलेंगे?−
रोजर फेडरर प्रदर्शनी मैच में पूर्व दिग्गज एंडी रॉडिक के खिलाफ एकल का एक सेट खेलेंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़खेल : टेनिस कोर्ट पर फिर जलवा बिखेरेंगे दिग्गज रोजर फेडरर