खेल : फेडरर ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल, भाषण के दौरान नहीं रोक सके आंसू
स्विट्जरलैंड के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को इंटरनेशनल टेनिस 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया। समारोह के दौरान फेडरर भावुक हो गए और कई बार रो पड़े। उन्होंने अपने बचपन के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि टेनिस के इतिहास में इस स्थान पर पहुंचना उनके लिए खास है।

यादगार : 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर के साथ पूर्व अमेरिकी खिलाड़ी और प्रसारक मैरी कैरिलो को भी किया गया सम्मानित फेडरर ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल, भाषण के दौरान नहीं रोक सके आंसू
समारोह का क्षण
न्यूपोर्ट (अमेरिका), एजेंसी। दुनिया के किसी भी टेनिस खिलाड़ी के लिए इससे यादगार पल और भला क्या हो सकता है? महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर को शनिवार को शानदार समारोह में इंटरनेशनल टेनिस ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया। इस दौरान वह बहुत भावुक हो गए। फेडरर के साथ पूर्व खिलाड़ी और प्रसारक मैरी कैरिलो को भी ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल किया गया।
भावुकता का परिचय
कई बार रो पड़े : 20 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के फेडरर अपने करीब 30 मिनट के भाषण के दौरान कई बार रो पड़े। पत्नी मिर्का का जिक्र करते हुए तो उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। मिर्का के स्वागत-परिचय भाषण के बाद फेडरर को मंच पर बुलाया गया। उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि उन्हें इस समय रूमाल और धूप के चश्मे की जरूरत है, लेकिन आंसुओं को रोकना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
मंच पर विचार
45 वर्षीय फेडरर ने मंच पर आते ही कहा कि यह बहुत ऊंचे स्तर का है और इसके बाद बोलना आसान नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में पत्नी मिर्का से कहा, पता नहीं, आपने चुपके से इसकी तैयारी तो नहीं की थी?
साथियों की यादें
साथियों को याद किया : फेडरर ने इस दौरान अपने बचपन के आदर्श स्टीफन एडबर्ग और लंबे समय तक उनके कोच रहे सेवेरिन लुथी को याद किया। ‘हॉल ऑफ फेम’ में शामिल होने वाले 272वें सदस्य फेडरर ने कहा, टेनिस के इतिहास में खुद को इस स्थान पर देखना मेरे लिए बेहद खास है। इस खेल की समृद्ध विरासत का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
कैरिलो का सम्मान
इसमें पहले से शामिल बिली जीन किंग ने प्रसारक कैरिलो उनका परिचय दिया। अमेरिकी खिलाड़ी कैरिलो का करियर हालांकि सिर्फ तीन साल का रहा जिसमें उन्होंने 1977 में फ्रेंच ओपन में मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता। उसी साल वह विम्बलडन में मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। 1980 में संन्यास के बाद उन्होंने यूएस नेटवर्क के जरिये टीवी करियर की शुरुआत की। बिली जीन किंग ने 69 वर्षीय कैरिलो की तारीफ करते हुए कहा, उन्होंने खेल पत्रकारिता में जगह बनाई है और न्यूपोर्ट में भी अपना स्थान अर्जित किया है। कैरिलो ने कहा, हॉल ऑफ फेम के इन दिग्गजों के बीच खड़े होकर सम्मानित होना मेरे लिए सपने से भी बढ़कर है।
फेडरर का करियर
इस यादगार प्रदर्शन के लिए चुना गया
‘स्विस मैस्ट्रो’ के नाम से मशहूर फेडरर ने अपने शानदार करियर में आठ विम्बलडन, छह ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक फ्रेंच ओपन और पांच यूएस ओपन खिताब जीते। वह लगातार 237 सप्ताह तक एटीपी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रहे। वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले केवल आठ पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 2004 से 2008 तक लगातार पांच यूएस ओपन खिताब जीते और 10 लगातार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे, जिनमें से आठ में उन्होंने जीत हासिल की।


