ऋषि सुनक का 20 साल पुराना वीडियो हो रहा वायरल, ब्रिटिश PM की रेस पर कितना पड़ेगा असर?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ऋषि सुनक के नए ब्रिटिश पीएम की तरफ बढ़ते कदमों के बीच उनका 20 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ब्रिटेन में विपक्षी पार्टी के एक नेता ने भी शेयर किया गया है।

rishi sunak news

Rishi Sunak News: भारतीय मूल के ऋषि सुनक इस वक्त ब्रिटिश पीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। बुधवार को पहले राउंड की वोटिंग में 88 वोटों के साथ सुनक टॉप पर रहे। बाकी प्रतिद्वंद्वी उनसे काफी पीछे चल रहे हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ऋषि सुनक नए पीएम बन सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो वो ब्रिटेन के इतिहास में पहले भारतीय मूल के पीएम होंगे। उधर, सुनक के नए पीएम की तरफ बढ़ते कदमों के बीच उनका 20 साल पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ब्रिटेन में विपक्षी पार्टी के एक नेता ने भी शेयर किया गया है। यह वीडियो सुनक को नुकसान पहुंचा सकता है, कैसे आइए जानते हैं...

ब्रिटिश पीएम की रेस में शामिल ऋषि सुनक इस वक्त सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। बोरिस जॉनसन कार्यकाल के वक्त भी सुनक सबसे अमीर मंत्री थे। सुनक भारत की दिग्गज टेक कंपनी इन्फोसिस के फाउंडर एन नारायण मूर्ति के दामाद हैं। नारायण मूर्ति की बेटी अक्षिता मूर्ति ऋषि सुनक की पत्नी है। अक्षिता यूरोप की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं।

इससे इतर, ऋषि सुनक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ब्रिटेन में लेबर पार्टी के सांसद डेविट लैमी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को 20 साल पुराना बताया जा रहा है। मार्च 2001 में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में युवा ऋषि सुनक कहते हुए दिख रहे हैं कि उनके दोस्त उच्च कुल और अमीर वर्ग के रहे हैं। मजदूर और वर्किंग वर्ग के लोग उनके दोस्तों में कभी नहीं रहे। अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए विपक्षी दल के सांसद डेविड ने कैप्शन लिखा है कि ऋषि सुनक अगर पीएम बनते हैं तो वो सभी के नहीं किसी खास वर्ग के पीएम होंगे।

विपक्षी पार्टियां चला रही अभियान
ऋषि सुनक 20 साल पुराने वीडियो में हालांकि यह कह रहे हैं कि उनकी दोस्ती अमीरों से रही है, गरीब और वर्किंग लोग उनके दोस्त नहीं रहे। इस वीडियो में वो खुद को बाद में सुधारते भी हैं लेकिन, विपक्षी पार्टियां ऋषि सुनक के खिलाफ सोशल मीडिया में अभियान चला रही है। दरअसल, बोरिस जॉनसन के पीएम पद छोड़ने के बाद उनकी सरकार में वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक नए पीएम की रेस में सबसे आगे हैं। विपक्षी पार्टियां कतई नहीं चाहती कि सुनक देश के अगले पीएम हों, इसलिए उनके खिलाफ इस तरह का प्रचार फैलाया जा रहा है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ऋषि का 20 साल पुराना वीडियो हो रहा वायरल, ब्रिटिश PM की रेस पर पड़ेगा असर?