खेल : जूनियर डेविस कप फाइनल्स में रिभाव पर उम्मीदों का दारोमदार
भारत के अंडर-16 खिलाड़ी रिभाव सरोहा जूनियर डेविस कप 'फाइनल्स' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। यह टूर्नामेंट 2 से 8 नवंबर तक काहिरा, मिस्र में होगा। भारतीय टीम में रिभाव के अलावा हृतिक कटकम और तविश पाहवा शामिल हैं। टीम के कोच राणा बनर्जी हैं। यह प्रतियोगिता पहली बार किसी अफ्रीकी देश में आयोजित हो रही है।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के शीर्ष अंडर-16 खिलाड़ी रिभाव सरोहा पर जूनियर डेविस कप 'फाइनल्स' में भारतीय उम्मीदों का दारोमदार होगा। यह टूर्नामेंट मिस्र की राजधानी काहिरा में दो से आठ नवंबर तक खेला जाएगा। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने सोमवार को तीन सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें रिभाव के अलावा हृतिक कटकम और तविश पाहवा को जगह दी गई है। भारतीय टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चेकिया, मिस्र, स्पेन, फ्रांस, हंगरी, इटली, जापान, कजाखस्तान, मोरक्को, सर्बिया, अमेरिका और वेनेजुएला जैसी दुनिया की शीर्ष टीमों से मुकाबला करेगी। कर्नाटक राज्य लॉन टेनिस संघ (केएसएलटीए) से जुड़े राणा बनर्जी टीम के कोच होंगे।
उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम 'फाइनल्स' में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही। अब वह टीम के साथ काहिरा की यात्रा करेंगे। जूनियर डेविस कप 'फाइनल्स' पहली बार किसी अफ्रीकी देश में खेला जाएगा। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले क्ले कोर्ट पर खेले जाएंगे।


