ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशOMG: एक बच्चे ने किया पृथ्वी के 60 साल पुराने इस रहस्य का बड़ा खुलासा!

OMG: एक बच्चे ने किया पृथ्वी के 60 साल पुराने इस रहस्य का बड़ा खुलासा!

पृथ्वी के जन्म से जुड़े एक बड़े रहस्य पर से परदा उठा गया। खास बात ये है कि यह खुलासा एक छोटे बच्चे द्वारा बनाई गई सैटेलाइट की मदद से हुआ है।  वैज्ञानिकों को पृथ्वी के रेडिएशन क्षेत्र में पाये...

OMG: एक बच्चे ने किया पृथ्वी के 60 साल पुराने इस रहस्य का बड़ा खुलासा!
एजेंसी,न्यूयॉर्कThu, 14 Dec 2017 07:14 PM
ऐप पर पढ़ें

पृथ्वी के जन्म से जुड़े एक बड़े रहस्य पर से परदा उठा गया। खास बात ये है कि यह खुलासा एक छोटे बच्चे द्वारा बनाई गई सैटेलाइट की मदद से हुआ है। 

वैज्ञानिकों को पृथ्वी के रेडिएशन क्षेत्र में पाये जाने वाले कुछ क्रियाशीलन और नुकसान पहुंचाने में सक्षम तत्वों के स्रोत से जुड़े रहस्य के भेद का पता चला है। ये रहस्य करीब 60 साल पुराना है। इसके साथ वैज्ञानिकों ने ये भी यह खुलासा हुआ है एक बच्चे द्वारा संचालित जूते के आकार के उपग्रह से मिले आंकड़ों की मदद से।

अमेरिका के बोल्डर स्थित कोलोराडो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शिनलिन ली ने बताया कि इस अध्ययन से पता चलता है कि पृथ्वी के अंदरूनी विकिरण क्षेत्र में पाए जाने वाले इन क्रियाशील इलेक्ट्रोनों का निमार्ण सुपरनोवा विस्फोट से निकली ब्रह्मांडीय (कॉस्मिक) किरणों से हुआ है। पृथ्वी का विकिरण क्षेत्र उसके चुंबकीय क्षेत्र में पाये जाने वाले ऊर्जा कणों का स्तर है। इसे वैन एलेन बेल्ट भी कहा जाता है।

रिसर्च टीम ने दिखाया कि कॉस्मिक रे अल्बेडो न्यूट्रॉन डिके (CRAND) नामक प्रक्रिया के दौरान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने वाली ब्रह्मांडीय (कॉस्मिक) किरणें तटस्थ परमाणु से टकराती हैं जिससे बहुत तेज चमक निकलती है। इसके कारण इलेक्ट्रोन समेत आवेशित कण बनते हैं और वे पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र में फंस जाते हैं।
 
यह अध्ययन नेचर पत्रिका में छपा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें