बीएचयू की छात्रा ने तुर्किये में शोत्र पत्र प्रस्तुत किया
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी, बीएचयू की अंजू जांगिड ने तुर्किये में आयोजित कांफ्रेंस में 'आयुर्वेद जीवन शैली' पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के विद्वानों और शोधकर्ताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। अंजू ने इसे अपने ज्ञानवर्धक अनुभव के रूप में बताया, जो उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास में सहायक रहा।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय की रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पा विभाग की अंजू जांगिड ने तुर्किये में आयोजित कांफ्रेंस में ‘आयुर्वेद जीवन शैली’ पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आनंद के. चौधरी के निर्देशन में इस्तांबुल विश्वविद्यालय में शोध पत्र प्रजेंट किया। इस सम्मेलन में विभिन्न देशों से आए विद्वानों और शोधकर्ताओं के साथ अपने शोध कार्य को साझा करने तथा विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला। अंजू ने कहा कि इस सम्मेलन में भाग लेना मेरे लिए एक महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक अनुभव रहा। इससे मेरे शोध ज्ञान और अनुभव में वृद्धि हुई तथा मेरे शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिला।


