ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेशMandela Day: जानें नेल्सन मंडेला के बारे में पांच रोचक तथ्य

Mandela Day: जानें नेल्सन मंडेला के बारे में पांच रोचक तथ्य

आधुनिक दक्षिण अफ्रीका के पिता कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला की आज 100वीं जयंती है। 18 जुलाई 1918 को मंडेला का जन्म हुआ था जिस कारण से आज के दिन को मंडेला डे के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं...

Mandela Day: जानें नेल्सन मंडेला के बारे में पांच रोचक तथ्य
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्ली Wed, 18 Jul 2018 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

आधुनिक दक्षिण अफ्रीका के पिता कहे जाने वाले नेल्सन मंडेला की आज 100वीं जयंती है। 18 जुलाई 1918 को मंडेला का जन्म हुआ था जिस कारण से आज के दिन को मंडेला डे के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए जानते हैं मंडेला के बारे में कुछ अनसुनी बातें-

1- मंडेला को दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत वकील बनने का गौरव हासिल है जिसने लॉ स्कूल जाने के बाद वकील दर्जा हासिल किया।

2- राजनीति से सन्यास लेने के बाद मंडेला ने नेल्सन मंडेला फाउंडेशन की स्थापना की। यह फाउंडेशन ग्रामीण इलाकों में स्कूल बनाने, गांवों के विकास और एचआईवी एड्स से लड़ने में मदद करता है।

3- नेल्सन मंडेला को दुनिया के करीब 50 से ज्यादा विश्वविद्यालयों से उपाधियां सम्मान के तौर पर प्राप्त हुई हैं।

4- कहा जाता है कि नेल्सन मंडेला की शादी 23 वर्ष की उम्र हो रही थी जिसे छोड़कर वह जोहानिसबर्ग नाम के शहर भाग गए थे।

5- नेल्सन मंडेला की हॉबी 'बॉक्सिंग' थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें