रघुराम राजन समेत तीन भारतीय फेड की टीम में शामिल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह बैलेंस शीट नीति की समीक्षा करेंगे। इसके लिए तीन भारतीय मूल के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। उनका उद्देश्य अमेरिका में महंगाई पर काबू पाने में मदद करना है।

रघुराम राजन समेत तीन भारतीय फेड की टीम में शामिल

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह फेडरल रिजर्व की बैलेंस शीट पॉल‍िसी की समीक्षा करेंगे। अमेरिकी बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति और कामकाज की समीक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन समेत तीन भारतीय मूल के दिग्गजों को शामिल किया गया है। ये विशेषज्ञ अमेर‍िका में महंगाई पर काबू पाने के तरीके बताएंगे।

फेडरल रिजर्व की समितियां

फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष केविन वॉर्श ने पांच विशेष समितियां गठित की हैं। इनमें भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, दिल्ली में जन्मे भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री राज चेट्टी, भारतीय मूल की माइक्रोसॉफ्ट की वरिष्ठ अधिकारी और एक्सबॉक्स की सीईओ आशा शर्मा को शामिल किया गया है।

बैलेंस शीट नीति कार्य बल

रघुराम राजन हार्वर्ड की अर्थशास्त्री करेन डायनान और फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर जेरेमी स्टीन के साथ बैलेंस शीट नीति कार्य बल में शामिल होंगे। यह पैनल फेडरल रिजर्व की मौजूदा बैलेंस शीट व्यवस्था की लागत, लाभ और संस्थागत प्रभावों की जांच करेगा, जिसमें मौद्रिक नीति को लागू करने में उनकी भूमिका भी शामिल है।

फेड चेयरमैन की टिप्पणी

फेड चेयरमैन केविन वॉर्श के मुताबिक, इन कार्यबलों का उद्देश्य फेडरल रिजर्व के काम में पारदर्शिता लाना और नए विचारों को शामिल करना है। इन समितियों में नोबेल पुरस्कार विजेता थॉमस सार्जेंट, वॉलमार्ट के पूर्व सीईओ डोंग मैकमिलन और दिग्गज वेंचर कैपिटलिस्ट मार्क एंड्रीसन जैसे अनुभवियों को शामिल किया गया है। फेड चेयरमैन केविन वॉर्श ने कहा, मुझे गर्व है कि विभिन्न क्षेत्रों के सर्वश्रेष्ठ विद्वान एक संस्था के रूप में हमारे प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए हमारे साथ काम करने के लिए सहमत हुए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रघुराम राजन को किस पद पर नियुक्त किया गया है?
रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व में बैलेंस शीट पॉल‍िसी की समीक्षा करने के लिए नियुक्त किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।