ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ विदेशरूस समेत इन देशों को क्यों नहीं मिला महारानी के अंतिम संस्कार का निमंत्रण?

रूस समेत इन देशों को क्यों नहीं मिला महारानी के अंतिम संस्कार का निमंत्रण?

महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार सोमवार को लंदन में होगा। वहीं कुछ ऐसे भी देश शामिल हैं जिन्हें अंतिम संस्कार के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है। आइए जानते हैं इसमें कौन और कितने देश हैं।

रूस समेत इन देशों को क्यों नहीं मिला महारानी के अंतिम संस्कार का निमंत्रण?
Gauravलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 18 Sep 2022 11:21 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

दुनियाभर के नेता और अन्य हस्तियां महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच रहे हैं। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस लिस्ट में कौन नेता शामिल हैं। इसी बीच कुछ ऐसे भी देश शामिल हैं जिन्हें अंतिम संस्कार के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है। आइए जानते हैं रूस समेत कौन से और कितने देश हैं जिन्हें क्यों महारानी के अंतिम संस्कार का निमंत्रण नहीं भेजा गया है।

इन देशों को नहीं मिला है निमंत्रण
दरअसल, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सोमवार 19 सितंबर को लंदन में होगा। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महारानी के अंतिम संस्कार में तकरीबन पांच सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं। लेकिन इन सबके यह छह देश हैं जो महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे।
- रूस
- म्यांमार
- बेलारूस
- सीरिया
- वेनेजुएला
- अफगानिस्तान

निमंत्रण क्यों नहीं भेजा गया?
असल में इस मामले में ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने अपनी एक रिपोर्ट में मामले विस्तृत जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के राजनयिक सूत्रों ने कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण के कारण रूस को आमंत्रित नहीं किया गया है। जबकि यूक्रेन के साथ युद्ध में बेलारूस और म्यांमार द्वारा रूस का समर्थन करने पर इन दोनों को निमंत्रण नहीं दिया गया है।

यह भी बताया गया कि आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार को सैन्य तख्तापलट के जरिए हटाए जाने के बाद से ब्रिटेन के इस के साथ औपचारिक कूटनीतिक रिश्ते नहीं हैं। वहीं वेनेज़ुएला और सीरिया को आमंत्रित नहीं किया गया है क्योंकि ब्रिटेन के उनके साथ पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं हैं। उधर अफगानिस्तान के किसी भी प्रतिनिधि को वहां की मौजूदा राजनीतिक स्थिति के कारण आमंत्रित नहीं किया गया है।

करीब पांच सौ लोग होंगे शामिल
महारानी के अंतिम संस्कार में तकरीबन पांच सौ लोगों को आमंत्रित किया गया है। भारत की तरफ से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं। पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे दुनियाभर के ये नेता, देखें पूरी लिस्ट